सुरक्षा कारणों की वजह से इस ईरानी एक्ट्रेस ने छोड़ा भारत, अब ईरान ने भी अपनाने से किया इंकार, सोलह साल तक बॉलीवुड ने दी पहचान

मॉडल और अभिनेत्री मंदाना करीमी ने ईरान की मौजूदा स्थिति को लेकर बड़ा खुलासा किया है. भारत छोड़ने के बाद मंदाना ने सोशल मीडिया पर बताया कि उनके देश ईरान में हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मंदाना करीमी ने छोड़ा इंडिया

मॉडल और अभिनेत्री मंदाना करीमी ने ईरान की मौजूदा स्थिति को लेकर बड़ा खुलासा किया है. भारत छोड़ने के बाद मंदाना ने सोशल मीडिया पर बताया कि उनके देश ईरान में हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच उन्होंने कहा कि वहां लोगों में डर का माहौल है, इंटरनेट ब्लैकआउट हो रहा है और आम लोगों की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हुई है. मंदाना ने यह भी बताया कि उन्हें लंबे समय से धमकियां मिलती रही हैं और इसी वजह से उन्होंने भारत छोड़ने का फैसला लिया. अभिनेत्री ने कहा कि अब भारत उन्हें अपना घर जैसा महसूस नहीं होता. मंदाना के इन खुलासों के बाद सोशल मीडिया पर भी चर्चा तेज हो गई है.

‘ईरान में हालात पहले से ज्यादा खतरनाक'

मंदाना करीमी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फैंस के सवालों का जवाब देते हुए ईरान की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि हालात अब पहले से ज्यादा आक्रामक हो गए हैं. उनके मुताबिक, IRGC यानी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स फिर से सड़कों पर उतर आए हैं और लोगों को डराने-धमकाने का काम कर रहे हैं. मंदाना ने बताया कि ईरान में अब भी लोगों को फांसी दी जा रही है और इंटरनेट सेवाएं बार-बार बंद की जा रही हैं. उन्होंने कहा कि परिवार वालों से संपर्क करना बेहद मुश्किल हो गया है क्योंकि फोन कॉल्स मुश्किल से लगती हैं और जब लगती भी हैं तो बहुत महंगी होती हैं.

यह भी पढ़ें: 16 साल भारत में रही 37 वर्षीय ईरानी एक्ट्रेस, वापस गई ईरान तो वहां भी एंट्री हुई बैन, बोली- इंडिया छोड़ना मेरे लिए...

अभिनेत्री ने यह भी कहा कि लोग अपनी नौकरी, परिवार और मानसिक शांति सब कुछ खो रहे हैं. उनके मुताबिक, ईरान में इस समय डर और अनिश्चितता का माहौल है और वहां से सही खबरें भी बाहर नहीं आ पा रही हैं.

Advertisement

भारत छोड़ने का फैसला क्यों लिया?

कुछ दिनों पहले मंदाना करीमी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बताया था कि वह करीब 16 साल बाद भारत छोड़ रही हैं. एयरपोर्ट से वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कहा था, “गुडबाय इंडिया… यह मेरे लिए बहुत मुश्किल है, लेकिन अब एक नई शुरुआत का समय है.” इससे पहले एक इंटरव्यू में मंदाना ने साफ कहा था कि वह सुरक्षा कारणों की वजह से भारत छोड़ रही हैं. उन्होंने कहा था कि ईरान के मुद्दों पर खुलकर बोलने और वहां की सरकार के खिलाफ आवाज उठाने की वजह से उन्हें लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ा. मंदाना ने यह भी कहा कि उनका संघर्ष सिर्फ ईरान के लोगों के लिए था, लेकिन अब भारत में रहना उनके लिए आसान नहीं रहा.

‘मुझे हमेशा मिलती रहीं धमकियां'

मंदाना करीमी ने यह भी खुलासा किया कि उन्हें लंबे समय से धमकियां मिलती रही हैं. जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें भारत में डेथ थ्रेट्स मिलीं, तो उन्होंने जवाब दिया, “हमेशा.” अभिनेत्री ने कहा कि इस मुश्किल दौर में उन्हें न दोस्तों का साथ मिला, न सरकार का और न ही मीडिया का. उन्होंने कहा कि इसी वजह से अब भारत उन्हें अपना घर जैसा महसूस नहीं होता. वर्कफ्रंट की बात करें तो मंदाना करीमी आखिरी बार नेटफ्लिक्स फिल्म ‘थार' में नजर आई थीं. हालांकि इन दिनों वह अपनी फिल्मों से ज्यादा निजी जिंदगी और ईरान को लेकर दिए गए बयानों की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bengal Politics | 1 महीने के अंदर टूट गई ममता की पार्टी? |Bharat Ki Baat Batata Hoon