गोवा वेकेशन से ममता कुलकर्णी का वीडियो वायरल, संन्यासी के कपड़े त्यागकर पहनी मॉडर्न ड्रेस, आंखों पर काला चश्मा और टेबल पर बीयर

ममता कुलकर्णी सोशल मीडिया हैंडल पर काफी एक्टिव हैं. वह फैंस के साथ अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट आए दिन शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो दोस्तों के साथ गोवा वेकेशन पर पहुंचीं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ममता कुलकर्णी का गोवा वेकेशन वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

90 की स्टार एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में रहती हैं. महाकुंभ में भगवा वस्त्र पहनकर संन्यासी जीवन अपनाने को लेकर वह  सुर्खियों में आई थीं. हाल ही में वह टीवी शो में कमबैक करने के लिए छाई हुई थी, लेकिन अब वह गोवा में हैं. जहां उन्हें मॉर्डन कपड़ों में देखा गया.  बदले अंदाज को देख फैंस हैरान रह गए. कुछ फैंस उन्हें ट्रोल भी करने लगे. 

ममता कुलकर्णी सोशल मीडिया हैंडल पर काफी एक्टिव हैं. वह फैंस के साथ अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट आए दिन शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो दोस्तों के साथ गोवा वेकेशन पर पहुंचीं. जहां वह पूरी मस्ती के मूड में थीं.  शेयर किए गए वीडियो में ममता का मॉडर्न और ग्लैमरस लुक देखने को मिला. वीडियो में वह दोस्तों के साथ बैठी नजर आईं, जहां टेबल पर बीयर से भरा मग भी दिखा.  

भगवा वस्त्रों में नजर आने वाली ममता को वेस्टर्न आउटफिट में देख कर फैंस ने रिएक्शन देना शुरू कर दिया.  उनके कुछ फैंस ने उनके इस अंदाज की तारीफ की तो वहीं कई ट्रोल्स ने उनके पहले वाले संन्यासी लुक की याद दिलाई और सवाल किया कि क्या संन्यास से मन भर गया.

Advertisement

एक्टिंग में किया कमबैक 
हाल ही में ममता ने टीवी पर एक्टिंग में कमबैक किया. उन्होंने कहा कि मैं बहुत एक्साइटेड हूं. मैं 25 साल बाद टेलीविजन पर आ रही हूं. असल में अगर आपने ध्यान दिया हो, तो मैं अपनी जिंदगी के पिछले 25 सालों में कभी टेलीविजन पर नहीं आई. एक अच्छा मौका है, हंसने का मौका मिलता है. 

"लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड" में दिख रही हैं ममता 
पॉपुलर रियलिटी शो, "लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट" के तीसरे सीज़न में हाल ही में अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, अर्जुन बिजलानी, निया शर्मा और सुदेश लहरी जैसे कुछ पसंदीदा पुराने कंटेस्टेंट्स की वापसी हुई. "द लाफ्टर शेफ्स सीज़न 3", जिसमें एली गोनी, कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह, जन्नत ज़ुबैर, अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल, एल्विश यादव, तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा भी कंटेस्टेंट्स के तौर पर शामिल हुए हैं. शो को भारती सिंह होस्ट कर रही हैं और शेफ हरपाल सिंह सोखी जज होंगे. 

Advertisement

विवादों से पुराना नाता  

ममता कुलकर्णी 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस हैं. उन्होंने उस दौर के कई सुपरस्टार्स के साथ काम किया है.  हालांकि बाद में उन्होंने फिल्में छोड़ दी थी और देश को अलविदा कह दिया था. उनका नाम ड्रग डीलर विक्की गोस्वामी के साथ जुड़ा था. हालांकि बाद में उन्होंने देश वापसी की और इलाहाबाद में कुंभ के दौरान सुर्खियों में आई थीं.   

Featured Video Of The Day
Bengal assembly election: जो टीएमसी की चमचागिरी कर रहे... ममता पर भड़के ओवैसी, बोले- मुस्लिमों को डराते हो