VIDEO: माधुरी दीक्षित की इस हमशक्ल ने मचाई धूम, पति श्री राम नेने भी देख कर हो जाएंगे कन्फ्यूज

माधुरी दीक्षित की एक हमशक्ल या डॉपलगैंगर का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे देख पहली नजर में तो सच में पहचानना मुश्किल हो जाता है कि ये असली माधुरी नहीं हैं.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
माधुरी की हमशक्ल भी हैं वैसी ही खूबसूरत
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में आज भी माधुरी दीक्षित का कोई जवाब नहीं है. माधुरी की हर अदा और हर अंदाज के लोग दीवाने हैं. डांस के मामले में तो कोई भी उनकी बराबरी करने वाला नहीं है. उनकी पॉपुलैरिटी का ही असर है कि उनके जैसे दिखने वाले लोग भी पॉपुलर हो रहे हैं. माधुरी दीक्षित की एक हमशक्ल या डॉपलगैंगर का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे देख पहली नजर में तो सच में पहचानना मुश्किल हो जाता है कि ये असली माधुरी नहीं हैं. इंस्टाग्राम पर शेयर हुए वीडियो में माधुरी जैसी दिखने वाली मधु, लाल और गोल्डन साड़ी में दुल्हन के जैसे गहना पहने और मेकअप में माधुरी दीक्षित के गाने पर उनकी तरह एक्सप्रेशन्स देती नजर आ रही हैं.

यूजर्स हुए कन्फ्यूज

माधुरी की हमशक्ल के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए यूजर्स उनकी तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, आप एक दम माधुरी दिखती हो. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, एक दम सेम माधुरी जी. जबकि एक यूजर ने लिखा, कार्बन कॉपी हैं आप. वहं दूसरे यूजर ने लिखा, कोयला फिल्म की माधुरी लग रही हैं.

Advertisement

Featured Video Of The Day
US Attack Iran: ईरान में US MQ-9 ड्रोन मार गिराया! शिराज में US ड्रोन अटैक, IRGC का बड़ा दावा | War