हीरोइन नहीं बीवी बनने का सपना देखती थी ये बच्ची, शादी के लिए करियर के पीक पर छोड़ दी थी फिल्म इंडस्ट्री

आज हम आपको हिंदी सिनेमा की लीजेंड्री एक्ट्रेस की एक ख्वाहिश के बारे में बताने वाले हैं. इन्होंने अपने इस सपने के लिए करियर को बाय कह दिया था.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
माधुरी दीक्षित की बचपन की तस्वीर
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस जब जब स्क्रीन पर आई फैन्स के दिल को पागल कर दिया. इनके प्यार में कई लोगों का दल धक धक किया. हर किसी ने इनका साजन बनने का सपना देखा लेकिन इन्होंने डॉक्टर साहब से ऐसा दिल लगाया कि पालकी में सवार होकर सीधे सात समुंदर पार चली गईं. यकीनन आप समझ गए होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं. अगर नहीं समझे तो चलिए बता देते हैं कि हम बात कर रहे हैं माधुरी दीक्षित की. माधुरी ने अपने जमाने में फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया है. उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर छाई रहती हैं. हर बड़ा एक्टर और फिल्म मेकर उनके साथ काम करने के सपने देखता था. माधुरी ना केवल एक्ट्रेस बल्कि एक अच्छी डांसर भी रही हैं. आज भी जब डांस शो में बतौर जज आती हैं तो भी इनसे डांस फरमाइश की जाती है. 

माधुरी इंडस्ट्री की वो एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपने करियर के पीक पर फिल्मों को बाय कहा और इसके बाद एक लंबे समय तक वो पर्दे से दूर रहीं. हाल में एक्ट्रेस एक टीवी शो 'किसका ब्रैंड बजेगा' पर पहुंचीं थीं. यहां उन्होंने पति श्रीराम नेने के साथ परिवार को समय देने के लिए काम से ब्रेक लेने के अपने फैसले के बारे में बात की. माधुरी ने अपने फैसले के बारे में बात की और कहा, "मेरे लिए यह उन सपनों में से एक है जो मैंने खुद के लिए देखे थे."

बता दें कि माधुरी ने 1999 में लॉस एंजिल्स के कार्डियोवैस्कुलर सर्जन श्रीराम से शादी की. उन्होंने 2003 में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया. बड़े बेटे काम नाम अरिन रखा और फिर दो साल बाद दूसरे बेटे रयान का जन्म हुआ. माधुरी ने कहा कि परिवार बनाना और अपने बच्चों के साथ समय बिताना एक ऐसी चीज थी जिसका वह हमेशा इंतजार करती थीं. 2022 में 'द फेम गेम' से एक्टिंग में कमबैक करने वाली माधुरी ने बताया कि काम को छोड़कर परिवार को समय देने का फैसला करना आसान नहीं है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: ईरान के जबड़े से पायलट निकाल लाए Trump! | Bharat Ki Baat Batata Hoon