Madhuri Dixit 7 Evergreen Dance Songs: 15 मई को माधुरी दीक्षित 59वां जन्मदिन मना रही हैं. बॉलीवुड की ‘धक धक गर्ल' ने अपनी डांसिंग स्किल्स से ना सिर्फ 90s का दौर जीता, बल्कि आज भी नई जनरेशन को इंस्पायर करती हैं. सरोज खान के साथ उनकी जोड़ी लेजेंडरी रही. तेजाब के एक दो तीन से लेकर देवदास के मार डाला तक उन्होंने अपने शानदार डांस से फैन्स का दिल जीता है. माधुरी दीक्षित के डांस की सबसे बड़ी खासियत एक्सप्रेशन रही है. आइए उनके 7 सबसे एवरग्रीन डांस नंबर्स पर नजर डालते हैं, जिन्हें देखकर आज भी पांव खुद से ही थिरकने लगते हैं.
1. एक दो तीन (तेजाब, 1988)
यह वो सॉन्ग है जिसने माधुरी को ओवरनाइट स्टार बना दिया. अलका याग्निक की आवाज और सरोज खान की कोरियोग्राफी के साथ माधुरी की एनर्जी ने पूरे देश को दीवाना कर दिया.
ट्रिविया: फिल्म के डायरेक्टर एन चंद्रा इस गाने को फिल्म से हटाना चाहते थे, लेकिन माधुरी की डांसिंग ने इसे हिट बना दिया. आज भी वेडिंग और पार्टी फंक्शन्स में यह गाना बजता है. (गाना देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: एक दो तीन)
2. धक धक करने लगा (बेटा, 1992)
‘धक धक गर्ल' का टाइटल इसी गाने से मिला. लाल साड़ी में माधुरी की ग्रेसफुल डांसिंग आज भी अनमैच्ड है. इसमें अनिल कपूर उनके साथ नजर आए थे.
ट्रिविया: सरोज खान ने बताया था कि माधुरी ने इस गाने की शूटिंग के दौरान 40 डिग्री टेम्परेचर में बिना ब्रेक डांस किया. यह गाना 90s की सबसे हॉट डांस नंबर्स में शुमार है.
3. दीदी तेरा देवर दीवाना (हम आपके हैं कौन, 1994)
परिवारिक फिल्म में भी माधुरी ने डांस के जादू से कमाल किया. पर्पल साड़ी, एक्सप्रेशन्स और परफेक्ट स्टेप्स, यह गाना आज भी शादियों का फेवरेट है.
ट्रिविया: लता मंगेशकर की आवाज और जय बोहरा की कोरियोग्राफी ने इसे यादगार बना दिया. माधुरी ने खुद कहा था कि यह उनके करियर का सबसे पॉपुलर नंबर है.
4. चोली के पीछे क्या है (खलनायक, 1993)
सन 1993 का विवादास्पद लेकिन सुपरहिट गाना. माधुरी दीक्षित की एनर्जी ने पूरे देश को झूमाया और यह गाना काफी विवादास्पद भी रहा.
ट्रिविया: इस गाने को लेकर कोर्ट कचहरी तक हुई. दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो पर अपने लिरिक्स की वजह से ये गाना कभी प्ले नहीं हुआ.
5. चने के खेत में (अंजाम, 1994)
शाहरुख खान की अंजाम में माधुरी दीक्षित की एक्टिंग जितनी पसंद की गई, उतना ही पॉपुलर यह गाना भी रहा है. इस गाने पर आज भी भरपूर डांस किया जाता है.
ट्रिविया: सरोज खान ने इसके कोरियोग्राफ किया था. 2.65 करोड़ के बजट में फिल्म ने 9.66 करोड़ रुपये कमाए थे.
6. मार डाला (देवदास, 2002)
‘देवदास' में माधुरी की यह परफॉर्मेंस इमोशन और डांस का परफेक्ट मेल है. देवदास का यह गाना बॉलीवुड के बेस्ट सॉन्ग्स में तो शुमार है ही, इसके अलावा, इस पर डांस भी बेजोड़ है.
ट्रिविया: सरोज खान के साथ यह उनकी आखिरी बड़ी फिल्म था. इसके लिए माधुरी ने फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीता.
7. तम्मा तम्मा लोगे (थानेदार, 1990)
बप्पी लहिरी की धुन और माधुरी-संजय दत्त की केमिस्ट्री ने इसे हिट बना दिया. सिंपल स्टेप्स लेकिन जबरदस्त एनर्जी और 36 साल बाद धुरंधर फिल्म में भी ये गाना सुनने को मिला.
ट्रिविया: इसमें कुर्सी वाले स्टेप को करने के लिए 48 रीटेक हुए. इन्हें बार-बार करके संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के घुटनों में दर्द होने लगा था.
माधुरी की खासियत यह रही कि उन्होंने डांस को सिर्फ स्टेप्स नहीं, बल्कि इमोशन्स से जोड़ा. सरोज खान के साथ उनकी जोड़ी ने बॉलीवुड डांस को नई ऊंचाई दी।. 59 साल की उम्र में भी वो 'डांस विद माधुरी' के जरिए नई पीढ़ी को ट्रेनिंग दे रही हैं.