सलमान खान की 'मातृभूमि' पर अब तक सा सबसे बड़ा अपडेट, जानें भाईजान की सोच और फिल्म का सच

Salman Khan Maatrubhumi Update: सलमान खान की मातृभूमि को लेकर अब तक का सबसे बड़ा अपडेट है. जानें कैसी होगी कहानी, भाईजान की क्या है सोच- जानें सब कुछ.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Maatrubhumi Update: सलमान खान की मातृभूमि को लेकर बड़ा अपडेट
नई दिल्ली:

सलमान खान अपनी आगामी फिल्म मातृभूमि (पहले बैटल ऑफ गलवान) में सिर्फ एक्शन और युद्ध के सीन नहीं दिखाना चाहते. वे सैनिक के इंसानी पहलू, भावनात्मक द्वंद्व और घर-परिवार के साथ जिंदगी के बीच संतुलन को स्क्रीन पर उतारना चाहते हैं. फिल्म के शुरुआती मीटिंग्स से ही सलमान का यह रुख बिल्कुल स्पष्ट था. एक्टर से जुड़े एक सूत्र ने खुलासा किया, 'सलमान शुरुआत से ही साफ थे कि यह कोई पारंपरिक वॉर फिल्म नहीं बनेगी. उनके लिए यह एक सैनिक की इंसानी साइड दिखाने के बारे में है, युद्धक्षेत्र की जिंदगी और घर की जिंदगी के बीच का भावनात्मक द्वंद्व. यही संवेदनशीलता और विचारों की स्पष्टता उन्हें दूसरों से अलग करती है. वे सिर्फ फिल्म का नेतृत्व नहीं कर रहे, बल्कि इसकी आत्मा को उद्देश्यपूर्ण तरीके से आकार दे रहे हैं, ताकि कहानी दर्शकों से गहराई से जुड़ सके.'

फिल्म पहले 'बैटल ऑफ गलवान' नाम से चर्चित थी, जो 2020 के गलवान घाटी संघर्ष से प्रेरित है. अब इसका नया नाम 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस (Maatrubhumi: May War Rest in Peace)' रखा गया है. निर्देशक अपूर्वा लखिया के अनुसार, यह टाइटल बदलाव फिल्म की गहरी भावना को बेहतर ढंग से दर्शाता है. सलमान खान कर्नल बी. संतोष बाबू के रोल में नजर आएंगे, जिन्होंने गलवान में अपने सैनिकों के साथ बहादुरी से लड़ते हुए शहादत दी थी. फिल्म युद्ध की हिंसा के साथ-साथ सैनिकों के परिवारों की पीड़ा, बलिदान और शांति की चाहत पर भी फोकस करेगी.

सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं. सूत्रों के मुताबिक, सलमान ने शुरुआती चर्चाओं में ही जोर दिया कि फिल्म को सिर्फ बैटल सीन तक सीमित नहीं रखना है. वे चाहते हैं कि दर्शक सैनिक को एक इंसान के रूप में देखें, जो युद्ध के मैदान में शेर है, लेकिन घर लौटकर पति, पिता और बेटे की भूमिका निभाता है. 

एक करीबी सूत्र ने बताया कि सलमान की यह सोच फिल्म को अनोखा बनाती है. वे न सिर्फ हीरो के रूप में स्क्रीन पर आते हैं, बल्कि पूरी कहानी को गहराई और उद्देश्य देते हैं. फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम करते समय सलमान ने कई बार कहा कि सैनिकों की असली लड़ाई अक्सर युद्ध के बाद शुरू होती है, जब वे घर आकर अपनी भावनाओं को संभालते हैं. परिवार से दूर रहना, लगातार खतरे का सामना करना और फिर भी मुस्कुराते रहना, यही सैनिक की असली ताकत है.

Advertisement

बॉलीवुड में सलमान खान का यह नया अवतार उनके करियर का एक महत्वपूर्ण अध्याय साबित हो सकता है. 'भारत', 'टाइगर' सीरीज जैसी फिल्मों के बाद वे अब एक गंभीर, संवेदनशील और उद्देश्यपूर्ण रोल में नजर आएंगे. फिल्म की रिलीज डेट में कुछ बदलाव की खबरें भी हैं, लेकिन टीम इसे और परफेक्ट बनाने में जुटी हुई है. अब देखना है कि इसकी रिलीज डेट कब आती है. 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War BREAKING: ईरान में भारतीयों के लिए जारी हुई एडवाइजरी! | Netanyahu