जयाललिता के साथ फोटो में दिख रही बच्ची कहलाती है बॉलीवुड की पहली लेडी सुपरस्टार, शादीशुदा डायरेक्टर से शादी की हुई चर्चा

पुरानी तस्वीर में दिख रही ये मासूम बच्ची आगे चलकर बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार बनीं. बचपन से फिल्मों में काम करने वाली इस एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग और डांस से करोड़ों दिल जीते. शादीशुदा फिल्ममेकर बोनी कपूर से शादी कर उन्होंने सुर्खियां भी बटोरीं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बॉलीवुड की पहली लेडी सुपरस्टार है तस्वीर में दिख रही बच्ची
नई दिल्ली:

पुरानी तस्वीरों में दिखने वाली ये मासूम बच्ची आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं. लेकिन उनकी मुस्कान, अदाकारी और फिल्मों का जादू आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है. बचपन से ही कैमरे के सामने रहने वाली इस बच्ची ने अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर बॉलीवुड में ऐसा मुकाम हासिल किया. जहां पहुंचना हर किसी के बस की बात नहीं. साउथ इंडियन फिल्मों से शुरुआत करने वाली इस स्टार ने हिंदी सिनेमा में भी राज किया. उनकी पर्सनल लाइफ भी हमेशा चर्चा में रही. खासकर उस वक्त जब उन्होंने एक शादीशुदा डायरेक्टर से शादी कर सबको चौंका दिया था.

बचपन से ही फिल्मों में थीं एक्टिव

फोटो में नजर आ रही ये बच्ची कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की पहली लेडी सुपरस्टार कही जाने वाली श्रीदेवी हैं. श्रीदेवी ने बहुत छोटी उम्र में ही फिल्मों में काम शुरू कर दिया था. उन्होंने तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया. इसके बाद हिंदी सिनेमा में कदम रखते ही वो छा गईं. ‘मिस्टर इंडिया', ‘चालबाज', ‘नगीना', ‘चांदनी' और ‘लम्हे' जैसी फिल्मों ने उन्हें स्टार से सुपरस्टार बना दिया. उनकी कॉमिक टाइमिंग, डांस और एक्सप्रेशंस के लोग दीवाने थे. उस दौर में श्रीदेवी ऐसी एक्ट्रेस थीं जिनके नाम पर फिल्में चलती थीं.

शादीशुदा डायरेक्टर से शादी कर मचा दी थी हलचल

श्रीदेवी की प्रोफेशनल लाइफ जितनी कामयाब रही, उनकी पर्सनल लाइफ उतनी ही सुर्खियों में रही. उन्होंने फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर से शादी की थी. उस समय बोनी कपूर पहले से शादीशुदा थे और दो बच्चों के पिता थे. श्रीदेवी और बोनी कपूर के रिश्ते की खबरों ने इंडस्ट्री में काफी हलचल मचा दी थी. कई विवादों और चर्चाओं के बीच दोनों ने साल 1996 में शादी कर ली. शादी के बाद श्रीदेवी ने फिल्मों से कुछ समय के लिए दूरी बना ली और अपनी फैमिली पर ही फोकस किया. उनकी दो बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर हैं. बाद में श्रीदेवी ने फिल्मों में दमदार वापसी भी की. हालांकि 2018 में उनके अचानक निधन ने फैंस को गहरा झटका दिया. लेकिन आज भी उनकी फिल्में और यादें लोगों के दिलों में हमेशा जिंदा हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Dhar Bhojshala: भोजशाला में पूजा शुरू, अब लंदन से वाग्देवी मूर्ती का इंतजार | Dekh Raha Hai India
Topics mentioned in this article