19 में प्रेग्नेंट हुईं, 20 की उम्र में बनीं मां, बिना शादी 28 की उम्र में खड़ा किया 5,500 करोड़ का बिजनेस साम्राज्य

19 साल की उम्र में प्रेग्नेंट होने के बाद ये स्टार काफी डर गई थीं. 20 की उम्र में मां बनने वाली इस सेलिब्रिटी ने बिना शादी किए आज 5,500 करोड़ का बड़ा बिजनेस साम्राज्य खड़ा कर लिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
5,500 करोड़ का नेटवर्थ रखती है ये एक्ट्रेस
नई दिल्ली:

हॉलीवुड की दुनिया में कई सितारे अपनी फिल्मों से चर्चा में रहते हैं, लेकिन एक एक्ट्रेस ऐसी भी हैं जिन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ और बिजनेस दोनों से लोगों को हैरान कर दिया. 19 साल की उम्र में जब उन्हें अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला तो वो काफी डर गई थीं. उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि परिवार को ये बात कैसे बताएं. लेकिन आज वही स्टार दो बच्चों की मां हैं, अरबों की मालकिन हैं और दुनिया की सबसे चर्चित सेलिब्रिटीज में गिनी जाती हैं. खास बात ये है कि अब तक उन्होंने शादी भी नहीं की है.

19 की उम्र में प्रेग्नेंसी से घबरा गई थीं काइली

काइली जेनर ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में अपनी पहली प्रेग्नेंसी को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि जब वो 19 साल की थीं तब उन्हें पता चला कि वो मां बनने वाली हैं. उस समय वो काफी घबरा गई थीं और अपने माता-पिता को बताने से डर रही थीं. काइली ने कहा कि उनके अंदर कहीं न कहीं ये एहसास था कि वो इस जिम्मेदारी को निभाना चाहती हैं.

ये भी पढ़ें- संजू सैमसन के दोस्त की फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर तूफानी ओपनिंग, पहले दिन ही दादी की शादी की 8 दिन की कमाई को छोड़ा पीछे

20 साल की उम्र में दिया बेटी को जन्म

काइली ने साल 2018 में बेटी स्टॉर्मी को जन्म दिया था. उस दौरान उन्होंने खुद को लाइमलाइट से काफी दूर रखा और महीनों तक घर में रहीं. बाद में साल 2022 में वो बेटे एरी की मां बनीं. दोनों बच्चों के पिता रैपर ट्रैविस स्कॉट हैं. हालांकि अब दोनों साथ नहीं हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक काइली इस समय अभिनेता टिमोथी शैलामे को डेट कर रही हैं.

Advertisement

प्रेग्नेंसी के दौरान झेलीं कई परेशानियां

काइली ने बताया कि दूसरी प्रेग्नेंसी उनके लिए काफी मुश्किल रही. उन्हें लंबे समय तक कमर दर्द और साइटिका जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. उन्होंने ये भी बताया कि वो मुश्किल से चल पाती थीं. इसके बावजूद उन्होंने खुद को संभाला और अपने काम पर भी फोकस बनाए रखा.

ब्यूटी बिजनेस से बनाई अरबों की दौलत

काइली जेनर सिर्फ रियलिटी स्टार ही नहीं बल्कि सफल बिजनेसवुमन भी हैं. उन्होंने अपने ब्यूटी ब्रांड के जरिए करीब 5,500 करोड़ रुपये का साम्राज्य खड़ा किया है. 28 साल की बेहद कम उम्र में उन्होंने जो सफलता हासिल की, वो दुनियाभर के लोगों के लिए प्रेरणा मानी जाती है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- जोधा अकबर की रुकैया बेगम, 22 की उम्र में हुईं पॉपुलर, टीवी से हुईं दूर, 35 की उम्र में ओटीटी पर हो रही चर्चा

Featured Video Of The Day
NEET Exam Case मामले में बड़ा एक्शन, पुलिस के हत्थे चढ़े 2 और आरोपी! | Breaking News | Top | Latest
Topics mentioned in this article