KKBKKJ Box Office Collection Day 20: क्या नहीं मिल रहे दर्शक? किसी का भाई किसी की जान की 20वें दिन की कमाई देख कहेंगे ये बात!

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Box Office Collection Day 20: दिन प्रतिदिन घटती कमाई के बीच 20वें दिन की कमाई में और भी ज्यादा गिरावट देखने को मिली है. इसके बाद फैंस भी सवाल पूछेंग कि क्या सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान को दर्शक नहीं मिल रहे.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Box Office Collection Day 20: जानें कितनी हुई कमाई
नई दिल्ली:

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Box Office Collection Day 20: हम शुरुआत से किसी का भाई किसी की जान की रिलीज से पहले फिल्म की चर्चा देखते हुए आ रहे हैं. वहीं रिलीज होने के बाद ईद पर धमाकेदार कमाई भी देख चुके हैं. हालांकि सलमान खान स्टारर होते हुए भी फिल्म 150 करोड़ की कमाई करने में धक्के खाती हुई नजर आ रही है. ऐसा हम नहीं बल्कि दिन प्रतिदिन फिल्म का गिरता आंकड़ा बता रहा है. आइए आपको बताते हैं 20 दिनों में सलमान खान की मल्टी स्टारर किसी का भाई किसी की जान ने कितनी कमाई कर ली है. 

सचनिक के अनुसार, किसी का भाई किसी की जान ने 20वें दिन यानी तीसरे बुधवार को केवल 0.25 करोड़ की कमाई की है, जो कि और दिनों में सबसे कम कमाई है. वहीं इसके बाद फिल्म की कुल कमाई 109.02 करोड़ की कमाई हो गई है. 

20 दिनों की कमाई की बात करें तो  पहले दिन 13.5 करोड़ की ओपनिंग करने के बाद दूसरे दिन 25.75 करोड़, तीसरे दिन 26.61 करोड़, चौथे दिन 10.17 करोड़, पांचवे दिन 6.12 करोड़, छठे दिन 4.5 करोड़, सातवें दिन 3.5 करोड़, आठवे दिन 2.35 करोड़, नौंवे दिन 3.3 करोड़, 10वें दिन 4.35 करोड़, 11वें दिन 2.35 करोड़, 12वें दिन 1.3 करोड़, 13वें दिन 1.15 करोड़, 14वें दिन 1.1 करोड़, 15वें दिन 0.5 करोड़, 16वें दिन 0.7 करोड़, 17वें दिन 0.95 करोड़, 18वें दिन 0.3 करोड़, 19वें दिन 0.27 करोड़ की कमाई की है.

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए

Featured Video Of The Day
Iran Attacks Israel: Netanyahu पर ईरान ने किया हमला? | Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon