होली पर मनोरंजन की पिचकारी चलाएंगे खेसारीलाल यादव, 4 मार्च को रिलीज हो रही 'अग्नि परीक्षा'

होली कब है? फरवरी-मार्च आते ही सबकी जुनबान यही सवाल होता है. होली 2026 में 4 मार्च को पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाए जाएगी. लेकिन इस दिन भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपनी फिल्म रिलीज कर रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
होली पर होगी खेसारीलाल यादव की अग्नि परीक्षा

होली कब है? फरवरी-मार्च आते ही सबकी जुनबान यही सवाल होता है. होली 2026 में 4 मार्च को पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाए जाएगी. लेकिन इस दिन भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपनी फिल्म रिलीज कर रहे हैं. उनकी एक्शन पैक्ड फिल्म 'अग्नि परीक्षा' इस होली पर 4 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म को लेकर दर्शकों में अभी से उत्साह देखा जा रहा है, खासकर इसके दमदार एक्शन और इमोशनल कहानी को लेकर चर्चाएं तेज हैं. फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी निर्माता सुरेंद्र यादव और निर्देशक लाल बाबू पंडित ने साझा की. उन्होंने बताया कि 'अग्नि परीक्षा' एक ऐसी कहानी है जिसमें संघर्ष, प्रेम, परिवार और न्याय की लड़ाई को मनोरंजक अंदाज में दिखाया गया है, जो दर्शकों को शुरू से अंत तक बांधे रखेगी.

निर्माता सुरेंद्र यादव ने बताया कि फिल्म 'अग्नि परीक्षा' को दर्शकों की पसंद को ध्यान में रखकर भव्य पैमाने पर बनाया गया है. उन्होंने कहा कि इसमें दमदार एक्शन, भावनात्मक कहानी और मनोरंजन का भरपूर तड़का देखने को मिलेगा. उनके अनुसार, होली जैसे बड़े त्योहार पर इस फिल्म की रिलीज इसलिए तय की गई है ताकि परिवार के साथ दर्शक सिनेमाघरों में एक यादगार फिल्म का आनंद ले सकें. उन्होंने भरोसा जताया कि सुपर स्टार खेसारीलाल यादव की लोकप्रियता और फिल्म की मजबूत कहानी इसे बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता दिलाएगी.

खेसारीलाल यादव ने कहा कि 'अग्नि परीक्षा' उनके करियर की बेहद खास फिल्मों में से एक है. उन्होंने बताया कि इस फिल्म में दर्शकों को जबरदस्त एक्शन के साथ भावनाओं से भरपूर कहानी देखने को मिलेगी. होली के मौके पर रिलीज होने वाली यह फिल्म दर्शकों के लिए पूरी तरह से मनोरंजन का पैकेज साबित होगी और उन्हें पूरा विश्वास है कि उनके फैंस इस फिल्म को खूब प्यार देंगे.

फिल्म में बिग बॉस फेम आकांक्षा पुरी और भोजपुरी की नई सनसनी नीलम गिरी फीमेल लीड में नजर आएंगी. दोनों अभिनेत्रियां खेसारीलाल यादव के साथ रोमांस और ड्रामा का शानदार तड़का लगाती दिखाई देंगी,. इसके अलावा फिल्म में सुशील सिंह, जे नीलम, प्रकाश जैस, समरथ चतुर्वेदी, सोनू पांडेय, रितु चौहान, विंद मिश्रा, सोनिया मिश्रा, महेश आचार्य, प्रियंका सोनी और दीपक सिन्हा जैसे कलाकार नजर आएंगे. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Terror Module Busted: बड़े हमले की साजिश नाकाम! ISI | Pakistan | Terrorism | Top News | | NDTV India
Topics mentioned in this article