केरल हाईकोर्ट के लिए होगी द केरल स्टोरी-2 की स्पेशल स्क्रीनिंग, कुछ दिन पहले सीएम ने फिल्म पर उठाए थे सवाल

द केरल स्टोरी 2 के मेकर्स केरल हाईकोर्ट के लिए फिल्म की एक स्पेशल स्क्रीनिंग करने वाले हैं. इस बीच सेंसर बोर्ड से फिल्म को सर्टिफिकेट दे चुका है और साथ ही 17 बदलाव के सुझाव दिए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
द केरल स्टोरी 2, 27 फरवरी को रिलीज हो रही है.
Social Media
नई दिल्ली:

द केरल स्टोरी 2 को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. एक तरफ फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद अनुराग कश्यप ने इसे बकवास और प्रॉपेगैंडा बताया था. उधर दूसरी तरफ केरल के सीएम भी इस फिल्म से खफा नजर आए थे. कुछ दिन पहले केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने भी एक बयान जारी कर फिल्म पर सवाल खड़े किए थे. विजयन ने कहा, “हमें मिलकर केरल को, जो धार्मिक सद्भाव की भूमि है और सस्टेनेबल डेवलपमेंट में सबसे आगे है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में एक मॉडल है, आतंकवाद का सेंटर दिखाने की कोशिशों को खारिज करना चाहिए. यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि झूठे प्रोपेगैंडा से केरल की सेक्युलर नींव को नुकसान न पहुंचे और सेक्युलरिज्म और भाईचारे की वैल्यूज को बनाए रखकर इसे खारिज करें.”

इस बयान से साफ था कि वह फिल्म में दिखाई गई कुछ चीजों से सहमत नहीं हैं और उन्हें सपोर्ट नहीं करते हैं. इस बीच खबर आई है कि फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स केरल हाईकोर्ट के लिए फिल्म की एक स्पेशल स्क्रीनिंग करने वाले हैं. फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद इस पर कोई टिप्पणी की जाएगी. बता दें कि द केरल स्टोरी 2 को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से U/A सर्टिफिकेशन मिला है. ट्रेलर रिलीज के बाद से शुरू हुए विवाद के बीच फिल्म पर रोक लगाने की मांग भी की जा रही है. हालांकि सेंसर बोर्ड ने 17 कट और कुछ बदलावों के सुझाव के साथ फिल्म को सर्टिफिकेट दे दिया है.

केरल स्टोरी में किए जाएंगे ये 17 बदलाव

1.  कहानी सच्ची घटनाओं पर आधारित है, यह डिस्क्लेमर फिल्म में जोड़ा गया है. 
2. महिलाओं को थप्पड़ मारने और मारपीट वाले विज़ुअल कम किए गए.
3. लिप-लॉक किसिंग विजुअल को ओरिजिनल के 50% तक कम किया गया है.
4. फिल्म में जहां भी एंटी-टोबैको स्टैटिक वॉर्निंग होती है, वह भी जोड़ा गया है. 
5. रेप सीन के विजुअल को ओरिजिनल के 50% तक कम किया गया है.
6. महिलाओं के सिर पर वार करने वाले विजुअल कम कर दिए गए हैं.
7. वॉइस-ओवर के साथ स्टैटिस्टिक टेक्स्ट स्लेट का ड्यूरेशन बढ़ाया गया.

8.  स्क्रिप्ट डायलॉग के अनुसार स्क्रिप्ट सबमिट की गई है.
9. सच्ची घटना पर आधारित सीन के लिए सही डॉक्यूमेंट सबमिट किए गए (CEO को पेनड्राइव में जमा किए गए).
10. डायलॉग में बदलाव किया गया है. 
11. बुलडोजर से आरोपी के घर को गिराने के विजुअल में भी बदलाव किए गए हैं. 
12. डायलॉग बदले गए हैं.  
13. फिल्म में इस्तेमाल किए गए माइनर आर्टिस्ट के लिए कंसेंट लेटर जमा किया गया है .
14. कुछ शब्दों को म्यूट किया गया है. 

Advertisement

कुल बदलाव (टेक्निकल डिटेल्स)
15. जांच के समय कुल 31 सेकंड डिलीट किए गए है. 
16. जांच के समय अनुसार, कुल रिप्लेसमेंट  02:03 मिनट है. 
17. डिलीट/रिप्लेसमेंट के बाद फाइनल ड्यूरेशन 131 मिनट 24 सेकंड  हो गया है.

Featured Video Of The Day
US-Iran Peace Talks की आड़ में Trump के बाद Shehbaz Sharif-Asim Munir भी Nobel Peace Prize Race में