वैलेंटाइन डे के 7 दिन बाद आएगा सीरियल किलर! पूर्व पुलिस अफसर सुपारी लेकर कर रहा कत्ल, रोंगटे खड़े कर देगा ट्रेलर

Kennedy Trailer: अनुराग कश्यप की सीरियल किलर वाली ओटीटी फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें एक एक्स पुलिस ऑफिसर कॉन्ट्रैक्ट किलर को दिखाया गया है.  

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Kennedy Trailer: पूर्व पुलिस अधिकारी बना कॉन्ट्रेक्ट किलर
नई दिल्ली:

14 फरवरी को वैलेंटाइन डे का इंतजार तो सब को होगा. लेकिन इसके एक हफ्ते बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर एक सीरियल किलर दस्तक देने वाला है, जो आपके रोंगटे खड़े कर देगा. जी हां हम बात कर रहे हैं फिल्म निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप की 'केनेडी' की, जो 20 फरवरी को जी5 पर प्रीमियर के लिए तैयार है. फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है, जिसमें सीरियल किलर की कहानी के साथ हिंसा, दर्द और मुक्ति की जद्दोजहद देखने को मिल रही है. फिल्म के ट्रेलर में गहरी कहानी की झलक देखने को मिलती है. ट्रेलर खामोशी, गुस्से और जिंदा रहने के संघर्ष से भरी दुनिया में ले जाता है. 

अनुराग कश्यप की कैनेडी की कहानी

फिल्म की कहानी मुंबई की अंडरवर्ल्ड पर आधारित है. केनेडी उदय शेट्टी (राहुल भट्ट) एक पूर्व पुलिस अधिकारी है, जो अब कॉन्ट्रैक्ट किलर बन चुका है. वह कैब ड्राइवर के रूप में दोहरी जिंदगी जीता है और भ्रष्ट पुलिस कमिश्नर रशीद खान के लिए हत्याएं करता है. अपने बेटे को खोने और टूटे परिवार के दर्द से जूझते हुए केनेडी एक ऐसे शहर में पहुंच जाता है, जो उसके अतीत को सामने ले आता है. उसे बम धमाकों, वसूली रैकेट और ताकतवर लोगों की साजिश में फंसाया जाता है. फिर शुरू होती है सच्चाई, बदला और आजादी की हिंसक दौड़.

ये भी पढ़ें-  Made in Korea Trailer: K-Pop की चर्चा के बीच फैंस की आंखें खोलेगी नेटफ्लिक्स की मेड इन कोरिया, फैंस बोले- सही टाइमिंग है

Advertisement

अनुराग कश्यप की खास फिल्मों में से एक है कैनेडी

अनुराग कश्यप ने बताया, “'केनेडी' मेरी सबसे खास फिल्मों में से एक है. इसका सफर लंबा रहा, लेकिन फेस्टिवल में मिले रिएक्शन ने हमें सही फैसला करने का यकीन दिलाया. ट्रेलर आपको केनेडी की दुनिया से रूबरू कराता है, वह एक ऐसा शख्स है, जो बाहर से हिंसक है, लेकिन अंदर से बहुत जख्मी. मुझे खुशी है कि जी5 इसे बिना किसी कांट-छांट के दर्शकों तक ला रहा है.”

कैनेडी की कास्ट

फिल्म में मोहित टकलकर, मेघा बर्मन, आमिर दलवी, अभिलाष और करिश्मा मोदी भी अहम भूमिकाओं में हैं. 'केनेडी' 20 फरवरी को जी5 पर प्रीमियर के लिए तैयार है.

Advertisement
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Iran US Peacetalks In Pakistan: Ceasefire में चीन-पाक भूमिका पर क्या बोले PAK पैनेलिस्ट? | War News