Vicky Kaushal Birthday: कैटरीना कैफ ने बताया क्यों करती हैं पति से प्यार, विक्की कौशल की बेटे के साथ 38वें बर्थडे सेलिब्रेशन की शेयर की तस्वीरें

विक्की कौशल के जन्मदिन पर उनके परिवार ने बधाई दी. जबकि वाइफ कैटरीना कैफ ने पति के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक दिखाई.  

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कैटरीना कैफ ने मनाया विक्की कौशल का 38वां बर्थडे
नई दिल्ली:

विक्की कौशल ने बीते दिन अपना 38वां जन्मदिन मनाया. इस मौके पर एक्टर के पिता और जानेमाने डायरेक्टर श्याम कौशल और एक्टर के भाई सनी कौशल ने बर्थडे नोट शेयर करके जन्मदिन की बधाई दी. वहीं अब विक्की कौशल के जन्मदिन पार्टी की झलक वाइफ और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने अपने लेटेस्ट पोस्ट के जरिए दिखाई है, जिसमें कपल का बेटा विहान कौशल भी नजर आ रहा है. पोस्ट के साथ एक केक की फोटो भी शेयर की गई है, जिसमें हैप्पी बर्थडे पापा लिखा हुआ दिख रहा है. इस पोस्ट पर सेलेब्स और फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं. 

कैटरीना कैफ ने शेयर किया पति के लिए स्पेशल बर्थडे पोस्ट

इंस्टाग्राम पर कैटरीना कैफ ने कुछ तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, हैप्पी बर्थडे. वही जगह, 2 साल बाद और कितना कुछ बदल गया. प्रार्थना, सब्र और विश्वास. और आज हम अपने लिटिल एंजेल के साथ आपका जन्मदिन बहुत खुशी के साथ मना रहे हैं. मेरा दिल भरा हुआ है और शुक्रगुजार हूं. पिछले कुछ सालों से आप 99% समय (ठीक है, शायद 98%) एक संत के सब्र के साथ ताकत, प्यार और रोशनी का एक पिलर रहे हैं. मैं आपसे सिर्फ इसलिए प्यार नहीं करती कि आप कौन हैं (एक मिसाल कायम करने वाला इंसान, जिसकी ईमानदारी मिलना मुश्किल है), बल्कि इसलिए भी कि आप उन अनगिनत सवालों का जवाब देते हैं जो मैं आपसे पूछती हूं, उन चीजों के बारे में जिनका जवाब आप शायद नहीं जानते. (हां, अब आप माइथोलॉजी, AI, वॉटरप्रूफिंग, मेकअप, हेल्थ, बिजनेस, सभी "क्या होगा अगर" वाली सिचुएशन और बीच की बाकी सभी चीजों के एक्सपर्ट हैं) आपके जन्मदिन पर मैं चाहती हूं कि आपके उठने और मेरे सवाल शुरू होने के बीच कुछ एक्स्ट्रा पल और एक ब्लैक कॉफी (या 2) के लिए समय मिले.

पापा श्याम कौशल और सनी कौशल ने भी दी बधाई

विक्की कौशल के बर्थडे पर उनके पिता श्याम कौशल ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की, जिसमें वह विक्की कौशल के साथ एक सोफे पर आराम से बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं. इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा, "पुत्तर, आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. भगवान का आशीर्वाद आपके साथ बना रहे. आपको मेरा ढेरा सारा प्यार और आशीर्वाद. आपके जैसा बेटा पाकर मैं बहुत खुशी और गर्व महसूस करता हूं. रब दी मेहर बनी रहे...आपको मेरी तरफ से प्यार भरी झप्पी,'' इसके अलावा विक्की कौशल के भाई सनी कौशल ने अपनी बचपन की फोटो शेयर की, जिसके साथ उन्होंने जन्मदिन की बधाई दी. 

Advertisement

ये भी पढे़ं- आर्मी कर्नल का बेटा बना भूल भुलैया का हीरो, फिल्मों आने के बाद नौकरानी के रेप केस में गया जेल, बर्बाद हुआ फिल्मी करियर

Featured Video Of The Day
PM Modi के फैन हुए पुतिन, ये बयान देकर सबको चौंकाया! | Breaking | Trump | World News | NDTV India