Katrina Kaif Mother's Day: कैटरीना कैफ ने पहले मदर्स डे पर दिखाई 7 महीने के बेटे विहान की झलक, पति विक्की कौशल ने यूं दिया सरप्राइज

Mother's Day 2026: कैटरीना कैफ ने बेटे विहान के जन्म के बाद पहला मदर्स डे सेलिब्रेट किया, जो और भी खास तब बन गया . जब उन्हें पति विक्की कौशल और बेटे विहान की तरफ से एक हैंडरिटर्न कार्ड मिला. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Katrina Kaif first Mother's Day: कैटरीना कैफ ने बेटे विहान के जन्म के बाद मनाया पहला मदर्स डे
नई दिल्ली:

कैटरीना कैफ मां बनने के बाद फिल्मी दुनिया से दूर हैं. वहीं बीते दिन उन्होंने बेटे विहान के जन्म के बाद पहला मदर्स डे सेलिब्रेट किया, जो तब और भी खास बन गया जब पति विक्की कौशल और बेटे विहान ने उन्हें मदर्स डे पर सरप्राइज दिया. इसकी झलक कैटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर की, जिसमें बोनस विहान के हाथ की फोटो थी, जो मदर्स डे पर एक्ट्रेस ने फैंस को दिखाई. इस फोटो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और करीना कपूर खान, श्वेता बच्चन और शानू शर्मा जैसे सेलेब्स रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं.

कैटरीना कैफ ने मदर्स डे पर दिखाई बेटे की झलक 

इंस्टाग्राम पर शेयर किए पोस्ट में कैटरीना कैफ ने दो तस्वीरें शेयर की, जिसमें से पहली में फूलों का गुलदस्ता और एक कार्ड, जिसे बेटे विहान कौशल और पति विक्की कौशल ने साइन किया था. उसमें विक्की ने लिखा, हैप्पी  1st मदर्स डे माय लव. इसके अलावा दूसरी फोटो में कैटरीना कैफ के हाथ में एक बुक नजर आ रही है. जबकि साइड में बेटे विहान का छोटा सा हाथ देखने को मिल रहा है, जिससे फैंस की नजर नहीं हट रही है. 

ये भी पढ़ें- मदर्स डे पर सलमान खान ने लुटाया दोनों मांओं पर प्यार, बचपन की फोटो पर टिकेंगी नजर

नवंबर 2025 में किया था बेटे का वेलकम

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने 9 दिसंबर 2021 तो राजस्थान में शादी की थी. वहीं कपल ने नवंबर 2025 में बेटे का वेलकम किया, जिसका नाम जनवरी 2026 में कपल ने एक पोस्ट के जरिए दिखाया. वहीं कैटरीना और विक्की के बेटे विहान का नाम उरी द सर्जिकल स्ट्राइक से कनेक्शन है क्योंकि विक्की कौशल के कैरेक्टर का नाम विहान होता है. प्रेग्नेंसी के दिनों में कैटरीना कैफ पैपराजी और लाइमलाइट की दुनिया से दूर रही हैं. 

Advertisement

वर्कफ्रंट के बारे में 

कैटरीना कैफ जहां मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं तो वहीं विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म लव एंड वॉर है. फिल्म का डायरेक्शन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं. जबकि उनके साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आएंगे. यह दूसरी बार है जब रणबीर-आलिया के साथ विक्की कौशल काम करेंगे. फिल्म जनवरी 2027 में रिलीज होगी. 

ये भी पढ़ें- ऋषि कपूर-जीनत अमान की इकलौती फिल्म, हाइट की वजह से नहीं किया साथ काम, मोहम्मद रफी को मिला पहला और आखिरी नेशनल अवॉर्ड

Advertisement
Featured Video Of The Day
RCB vs GT Final LIVE Score: RCB लगातार दूसरी बार चैंपियन, कोहली का नाबाद अर्द्धशतक | Breaking News