पति परिवार और दोस्तों साथ जन्मदिन मनाती नजर आईं कैटरीना कैफ, फैन्स बोले- जुग जुग जियो...

इलियाना डिक्रूज ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक ग्रुप सेल्फी शेयर की है. इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि सभी लोग कैट के जन्मदिन को मनाने के लिए बीच एरिया जाते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 15 mins
पति परिवार और दोस्तों साथ जन्मदिन मनाती नजर आईं कैटरीना कैफ
नई दिल्ली:

कैटरीना कैफ आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं. वहीं इस खास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए कैटरीना पति विक्की कैशल, भाई, बहन और दोस्तों के साथ खास दिन को और भी खास बनाने गई हैं. हाल ही में एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने कैटरीना और दोस्तों के साथ एक ग्रुप सेल्फी शेयर की है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. इस तस्वीर में देखा जा सकता है की सभी बीच एरिया में मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं. 

हाल ही में इलियाना डिक्रूज ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक ग्रुप सेल्फी शेयर की है. इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि सभी लोग कैट के जन्मदिन को मनाने के लिए बीच एरिया जाते हैं. जहां कैटरीना के साथ विक्की कौशल, कैटरीना की बहन इसाबेल कैफ कैट के भाई और अन्य दोस्त भी नजर आ रहे हैं. वायरल फोटो में सभी जमकर मस्ती करते भी दिखाई दे रहे हैं. 

Advertisement

बता दें की कुछ देर पहले कैटरीना की बहन इसाबेल कैफ ने भी कैटरीना के साथ एक खूबसूरत तस्वीर साझा की थी. इस तस्वीर में दोनों बहनें समंदर किनारे मस्ती करती दिखाई दे रही हैं. फैन्स भी कैट को उनके इस खास दिन पर जमकर बधाई दे रहे हैं. एक फैन ने कमेंट करते हुए कहा जुग जुग जियो. तो हीं दूसरे फैन ने कहा फुल ऑन मस्ती. काम की बात करें तो कैटरीना अपनी फिल्म फोन भूत को लेकर जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं. उनकी  यह फिल्म 4 नवंबर को रिलीज हो रही है. इसके साथ ही कैटरीना की फिल्म टाइगर 3 भी जल्द रिलीज होने जा रही हैं. 

VIDEO: Paparazzi ने रणबीर को दी बधाई, मां नीतू कपूर का आया ये रिएक्शन

Advertisement
Featured Video Of The Day
RCB vs GT Final LIVE Score: RCB लगातार दूसरी बार चैंपियन, कोहली का नाबाद अर्द्धशतक | Breaking News