Kathanar Hindi Trailer: कतनार का ट्रेलर रिलीज, 90 करोड़ बजट, 18 महीने की शूटिंग, जानें कैसी है हॉरर-रोमांच की दुनिया

Kathanar Hindi Trailer: कतनार फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म में हॉरर और रोमांच का मजेदार छौंक है. फिल्म में बाहुबली फेम एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी हैं, उनके साथ जयसूर्या और प्रभु देवा भी हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Kathanar Hindi Trailer: कतनार हिंदी ट्रेलर रिलीजस, हॉरर और थ्रिलर का कॉकटेल
Social Media
नई दिल्ली:

Kathanar Hindi Trailer: 'कतनार: द वाइल्ड सोर्सरर' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. कतनार मलयालम सिनेमा में फोकलोर को बड़े स्केल पर रीइमेजिन करने की दिशा में एक बड़ा कदम है. कतनार: द वाइल्ड सोर्सरर (Kathanar: The Wild Sorcerer) केरल की लोक कथाओं के अमर चरित्र कदामत्ताथु कठनार पर आधारित है. ये फिल्म मॉलीवुड की अब तक की सबसे महंगी और टेक्नोलॉजी-ड्रिवन प्रोजेक्ट्स में से एक है. 90 करोड़ के बजट के साथ ये फिल्म न सिर्फ मलयालम, बल्कि पैन-इंडिया और इंटरनेशनल लेवल पर रिलीज होने जा रही है 14 भाषाओं में रिलीज करने की तैयारी है. 

कतनार की  कहानी और पृष्ठभूमि

फिल्म 9वीं शताब्दी के लेजेंडरी क्रिश्चियन पादरी कदामत्ताथु कठनार की जिंदगी पर आधारित है. लोककथाओं के अनुसार, कतनार के पास अलौकिक शक्तियां थीं. वे जादू-टोना, यक्षिणी जैसी अंधेरी ताकतों से लड़ते थे, जंगलों में खोए हुए लोगों को बचाते थे और कैनिबल ट्राइब्स से सीखे गए रहस्यमयी मंत्रों का इस्तेमाल करते थे. फिल्म इन लोककथाओं को डार्क फैंटसी जॉनर में पेश कर रही है, जहां मिस्टिकल पावर, सॉर्सरी, वेंजफुल स्पिरिट्स और एक्शन का शानदार मिक्स है. 

कतनार हिंदी ट्रेलर

कतनार कास्ट और किरदार

बताया जाता है कि जयसूर्या कदामत्ताथु कठनार के रोल में हैं. उन्होंने इस रोल के लिए चार साल इंतजार किया और करीब 11 फिल्मों को रिजेक्ट किया. उन्होंने कहा था कि ये प्रोजेक्ट मेरे लिए मायने रखता है. कतनार  अनुष्का शेट्टी का मलयालम डेब्यू है. फिल्म में प्रभु देवा का कैमियो है. फिल्म का डायरेक्शन रोजिन थॉमस ने कि्या है. फिल्म के प्रोड्यूसर गोकुलम गोपालन हैं. 

Advertisement

फिल्म का बड़ा हिस्सा वर्चुअल प्रोडक्शन टेक्नोलॉजी से शूट हुआ है. कोच्चि में 45,000 स्क्वायर फीट का कस्टम स्टूडियो बनाया गया. प्रिंसिपल फोटोग्राफी अप्रैल 2023 में शुरू हुई और अक्टूबर 2024 तक चली (18 महीने में 212 दिन शूटिंग).

Featured Video Of The Day
US Iran Ceasefire | 'डील नहीं तो...' बातचीत से पहले Trump की ईरान को बड़ी चेतावनी | BREAKING NEWS