Karuppu Box Office Collection Day 1: साउथ के सिंघम की बॉक्स ऑफिस पर दहाड़, विजय की दोस्त तृषा कृष्णन की फिल्म ने की बंपर ओपनिंग, पहले दिन कमाए इतने 

Karuppu Box Office Collection Day 1: साउथ के सिंघम सूर्या की एक्शन एंटरटेनर 'करुप्पु' में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और सुपरस्टार विजय की खास दोस्त तृषा कृष्णन भी नजर आ रही हैं.  

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Karuppu Box Office Collection Day 1 : करुप्पु बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1
नई दिल्ली:

Karuppu Box Office Collection Day 1:  तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और सुपरस्टार विजय पिछले दिनों तृषा कृष्णन के साथ अपनी दोस्ती को लेकर चर्चा में रहे. वहीं एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म करुप्पु को उन्होंने स्पेशल परमिशन भी दी. लेकिन फिर भी फिल्म 14 मई को रिलीज नहीं हो पाई. लेकिन अब कई घंटों की बातचीत और लंबे इंतजार के बाद तृषा कृष्णन और साउथ के सिंघम सूर्या की मोस्ट अवेटेड एक्शन एंटरटेनर 'करुप्पू' 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, जिसे मिक्स रिव्यू सोशल मीडिया पर मिल रहा है. जबकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ ओपनिंग पहले दिन अपने नाम की है. 

करुप्पु का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 | Karuppu Box Office Collection Day 1

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, पहले दिन भारत में 14.40 करोड़ की ओपनिंग फिल्म ने हासिल की है. जबकि इंडिया ग्रॉस 16.66 करोड़ का हो गया है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन 20.66 करोड़ रहा है. हालांकि फिल्म का बजट 130 करोड़ बताया गया है, जिससे फिल्म अभी दूर है.

ये भी पढे़ं- इंजीनियरिंग का स्टूडेंट, बना बॉलीवुड का सुपरस्टार, वाइफ भी है टॉप एक्ट्रेस, बॉक्स ऑफिस पर दे रहे लगातार ब्लॉकबस्टर

Advertisement

14 मई को होनी थी करुप्पु रिलीज

सूर्या की फिल्म 'करुप्पु पहले गुरुवार 14 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन वित्तीय बाधाओं के कारण रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया. फिल्म की रिलीज सुनिश्चित करने के लिए निर्माताओं द्वारा की गई बातचीत सफल नहीं हुई, जिसके चलते निर्माताओं को गुरुवार के सुबह के शो रद्द करने पड़े. ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स ने गुरुवार को अपनी एक्स टाइमलाइन पर फिल्म के निर्माता एसआर प्रभु द्वारा इस संबंध में की गई घोषणा को री-पोस्ट किया था. इसमें कहा गया था, "कुछ कारणों से करप्पू के सुबह 9 बजे के शो रद्द किए जा रहे हैं. हम सभी से तहे दिल से माफी मांगते हैं!" इसके बाद शुक्रवार 15 मई 2026 को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई. 

करुप्पु के बारे में 

करुप्पु एक एक्शन ड्रामा तमिल फिल्म है, जिसे आरजे बालाजी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में सूर्या और तृषा कृष्णन के अलावा बालाजी, इंद्रन, नाटी सुभ्रमण्यम, स्वासिका, शिवाड़ा, सुप्रीत रेड्डी और योगी बाबू अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. फिल्म को अक्टूबर 2024 में अनाउंट किया था, जिसका नाम सूर्या 45 रखागया था. फिल्म की कहानी एक वकील की है, जिस पर एक देवता का साया आ जाता है और वह अन्याय के खिलाफ लड़ता है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- Mahabharat Sanjay: महाभारत में कौन था संजय? एक्टिंग करियर के लिए छोड़ी सरकारी नौकरी, अब ग्लमैर से दूर जी रहा ऐसी जिंदगी

Featured Video Of The Day
खोड़ा में जुमे की नमाज और हनुमान चालीसा को लेकर हाई अलर्ट, 1000 पुलिसकर्मी तैनात