राजा हिंदुस्तानी के सेट पर अलग-अलग रहती थीं करिश्मा कपूर, सपोर्टिंग कास्ट तो क्या आमिर से भी नहीं थी दोस्ती!

आमिर खान और करिश्मा कपूर की फिल्म राजा हिंदुस्तानी कई मायनों में एक यादगार फिल्म रही है. अब फिल्म में सपोर्टिंग किरदार में नजर आईं नवनीत निशान ने एनडीटीवी से खास बातचीत में बिहाइंड द सीन कुछ किस्से शेयर किए और साथ ही करिश्मा कपूर से अपने बॉन्ड को लेकर बात की.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
नवनीत निशान ने याद किए राजा हिंदुस्तानी के समय के किस्से
Social Media
नई दिल्ली:

नवनीत निशान फिल्म और टेलीविजन की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. उन्होंने 90 के दशक में शो तारा से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई. बता दें कि तारा में उन्होंने एक अहम किरदार निभाया था. यह शो हिट रहा था. इसके बाद नवनीत राजा हिंदुस्तानी, हम हैं राही प्यार के जैसी तमाम बड़ी फिल्मों में नजर आईं. नवनीत को ज्यादातर नेगेटिव किरदार करने को लेकर जाना जाता है. अगर नवनीत की पहली फिल्म की बात करें तो उनकी शुरुआत 1975 में आई फिल्म मिली से हुई थी. नवनीत ने हिंदी के अलावा पंजाब इंडस्ट्री में भी काम किया.

अगर नवनीत की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने 23 साल पहले शादी की थी. उनकी शादी सिर्फ 1 साल में टूट गई. इसके बाद एक्ट्रेस ने फिल्म और टेलीविजन करियर पर फोकस करना शुरू कर दिया था. नवनीत की फिल्मों की बात करें तो 'राजा हिंदुस्तानी' को दर्शक सबसे ज्यादा याद करते हैं. फिल्म 1996 में दर्शकों के बीच में आई थी. यह एक रोमांटिक-एक्शन फिल्म थी. इस फिल्म में नवनीत ने सपोर्टिंग किरदार निभाया था. हाल ही में नवनीत ने NDTV से बात की और फिल्म से जुड़े पुराने किस्सों के बारे में काफी कुछ कहा.

राजा हिंदुस्तानी के सेट पर अलग-अलग रहती थीं करिश्मा कपूर!

नवनीत ने कहा, एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के साथ मेरी खास मेमोरी नहीं है. करिश्मा बहुत ही सुंदर हैं और उन्होंने हर किसी को अपनी सुंदरता से प्रभावित किया है. वह सबसे काफी अलग थलग रहती थीं. फिल्म की बाकी कास्ट से मेरी बहुत अच्छी दोस्ती थी. चाहे आमिर खान, जॉनी लीवर, कुणाल खेमू, धर्मेश दर्शन हों. हम बहुत पक्के दोस्त बन गए थे. हम शूटिंग करने के अलावा शाम को धमाल मचाना, हंसना, हमारी बहुत प्यारी यादें हैं. एक बार तो हम पूरी रात सोए नहीं थे. इसके बाद आमिर खान ने कहा कि दिन में हमको शूटिंग करना है, सबको जॉगिंग के लिए चलना चाहिए. जिससे हम शूटिंग के लिए फ्रेश हो जाएं. मुझे सबसे अच्छा कॉम्पलिमेंट शर्मिला टैगोर जी से मिला था. उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या तुम्हारी कास्ट आपस में दोस्त थे? मैंने कहा कि बिल्कुल, वैसे आप क्यों पूछ रही हैं? उन्होंने कहा कि स्क्रीन में आप सबकी केमिस्ट्री बहुत अच्छी दिख रही है. यह हमारी बहुत अच्छी यादें हैं. करिश्मा हमेशा से रिजर्व रहती थी, ज्यादा मिक्सअप नहीं होती थी. हमारा सिर्फ एक प्रोफेशनल रिलेशन था.

Advertisement

राजा हिंदुस्तानी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

राजा हिंदुस्तानी 90 के दौर की सबसे सफल फिल्मों में से एक थी. रिपोर्ट के अनुसार फिल्म 5.75 करोड रुपये के बजट में बनाई गई थी. फिल्म ने दुनिया भर में 76.34 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. साथ ही फिल्म 90 के दशक की सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म रही. करिश्मा कपूर ने फिल्म में आरती का किरदार निभाया था. उनकी परफॉर्मेंस के लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला था. आमिर खान और करिश्मा कपूर की जोड़ी भी दर्शकों को काफी पसंद आई थी. फिल्म में आमिर खान और करिश्मा कपूर के बीच किस सीन उस समय काफी सुर्खियों में रहा था. 

राजा हिंदुस्तानी ने करिश्मा कपूर के फिल्मी करियर को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया था. इसके बाद एक्ट्रेस बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों में नजर आईं. इनमें हम साथ साथ हैं, बीवी नंबर वन जैसी तमाम फिल्मों के नाम शामिल हैं. अगर लेटेस्ट फिल्मों की बात करें तो वह बीते साल रिलीज हुई फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में एक कैमियो किरदार करती हुई नजर आईं. उनका किरदार काफी छोटा था, लेकिन उन्होंने इस किरदार से दर्शकों के बीच एक छाप छोड़ी थी. वहीं जल्द वह ब्राउन नाम से एक सीरीज में नजर आने वाली हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल का 'ऊंचा लंबा कद' रिलीज, देखकर बताएं 19 साल पुराना जादू चला या नहीं

Featured Video Of The Day
प्रतिभा और बुनियादी ढांचे के के दम पर कैसे तैयार हो रहे चैंपियन?
Topics mentioned in this article