कपूर खानदान की वो बेटी, जिसने बिजनेस में कमाया खूब पैसा, 45 की उम्र में पकड़ी एक्टिंग की राह 

Riddhima Kapoor: कपूर खानदान की सुपरस्टार बेटियां करिश्मा कपूर और करीना कपूर रही हैं. लेकिन अब इसी फिल्मी परिवार की बेटी ने 45 साल की उम्र में बॉलीवुड में कदम रखा है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कपूर खानदान की बेटी 45 की उम्र में करेगी बॉलीवुड डेब्यू
नई दिल्ली:

कपूर खानदान बॉलीवुड का वो परिवार है, जिसमें पृथ्वीराज कपूर, राज कपूर, ऋषि कपूर, शशि कपूर, रणधीर कपूर और रणबीर कपूर जैसे पॉपुलर एक्टर हैं. लेकिन बात फीमेल सुपरस्टार की हो तो करिश्मा कपूर और करीना कपूर ने अपना नाम पॉपुलर एक्ट्रेसेस की लिस्ट में दर्ज करवाया है. लेकिन अब इस लिस्ट में कपूर खानदान की एक और बेटी का जुड़ने वाला है, जो बिजनेस की दुनिया में खूब पैसा कमा चुकी हैं और अब 45 की उम्र में बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं. हम बात कर रहे हैं रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी की, जो फिल्म 'दादी की शादी' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रही हैं. 

मां के साथ दिखेंगी रिद्धिमा कपूर साहनी 

फिल्म 'दादी की शादी' काफी अलग और दिलचस्प होने वाली है, जिसमें रिद्धिमा, नीतू कपूर के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं. जबकि हालिया रिलीज गाना 'सेंटी' में रिद्धिमा की बेटी समारा साहनी भी नजर आ चुकी हैं. इसे फैंस का खूब प्यार मिला था और अब फिल्म 8 मई को दर्शकों को एंटरटेन करने को तैयार है. 

ये भी पढ़ें- बेटे की कब्र को साफ करते हुए फूट-फूटकर रोईं सेलिना जेटली, तलाक ने छीन लिया सब, कहा- बच्चों से मिलने तक नहीं दिया

8 मई को रिलीज होगी दादी की शादी

आशीष आर. मोहन की निर्देशित फिल्म 'दादी की शादी' पारिवारिक ड्रामा है, जिसमें हंसी और मस्ती देखने को मिलेगी. इसमें कपिल शर्मा और नीतू कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं. रिद्धिमा के अलावा, सदिया खतीब, साउथ सिनेमा के सुपरस्टार सरथ कुमार, निखत हेगड़े और तेजस्विनी कोल्हापुरे सहित कई सहायक कलाकार शामिल हैं. यह कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Advertisement

रिद्धिमा कपूर ने बिजनेस में बनाया नाम 

रिद्धिमा कपूर साहनी पेशे से प्रसिद्ध ज्वेलरी डिजाइनर और बिजनेसवुमन हैं. उन्होंने करियर की शुरुआत मनोरंजन से हटकर की थी. वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक, 43 करोड़ उनका नेटवर्थ है. उन्होंने 2006 में दिल्ली के व्यवसायी भरत साहनी से शादी की और उनकी एक बेटी समारा है, नेटफ्लिक्स रियलिटी शो 'फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स' सीजन 3 (2024) में रिद्धिमा नजर आई थीं. यह शो महीप कपूर, भावना पांडे, सीमा सजदेह और नीलम कोठारी सोनी के ग्लैमरस जीवन पर केंद्रित था, जिसमें दिल्ली की तीन हाई-सोसाइटी महिलाओं रिद्धिमा कपूर साहनी, शालिनी पासी और कल्याणी साहा चावला को शामिल किया गया था, जिन्होंने मुंबई और दिल्ली के बीच ड्रामा और कड़ा मुकाबला लाया था. 

ये भी पढ़ें- मनोज कुमार की एक जिद ने बदल डाली प्रेम की जिंदगी, जब 61 साल पहले भारत कुमार ने कहा था- तुम नहीं तो फिल्म नहीं

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | PM Modi के सादगी वाले चैलेंज से विपक्ष को लगी मिर्ची? | Sawaal India Ka