कहानी घर घर की एक्ट्रेस ने बेटे के पांचवें बर्थडे पर लिखी पोस्ट, बोलीं- मैं परफेक्ट मां नहीं हूं

इस एक्ट्रेस को आप हीरो, जूनियर जी, बनूं मैं तेरी दुल्हन, शरारत जैसे हिट शो में देख चुके हैं. एक्ट्रेस ने बेटे के पांचवें बर्थडे पर ये पोस्ट लिखी जिसे लोग बहुत पसंद भी कर रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अदिती मलिक ने बेटे के बर्थडे पर लिखी पोस्ट
Social Media
नई दिल्ली:

मां और बच्चे का रिश्ता दुनिया के सबसे खास और गहरे रिश्तों में से एक माना जाता है. जब एक बच्चा बड़ा होता है, तो उसके साथ-साथ मां भी एक नए अनुभव से गुजरती है. बच्चे की हर छोटी-बड़ी बात, उसकी मुस्कान, उसकी शरारतें और उसकी मासूमियत मां के जीवन को एक अलग ही रंग दे देती है. ऐसे ही खास एहसास को अभिनेत्री अदिति मलिक ने अपने बेटे के जन्मदिन पर साझा किया. बेटे एकबीर के पांच साल पूरे होने पर अदिति ने दिल को छू लेने वाला पोस्ट किया.

अदिति मलिक ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद प्यारी तस्वीर साझा की. इस तस्वीर में मां और बेटे के बीच का गहरा प्यार साफ नजर आ रहा है. तस्वीर में अदिति ने गोद में बेटे एकबीर को लिया हुआ हैं और वह उसे दुलार करती दिख रही हैं. इस तस्वीर के साथ अदिति ने अपने बेटे के लिए लिखा, ''अब आप पांच साल के हो गए हो. सच कहूं, तो आपके साथ बिताया गया हर पल मेरे लिए बेहद खूबसूरत रहा है. हम दोनों ने जिंदगी के कई पहलुओं को साथ-साथ समझा और सीखा है.''

अदिति ने कहा, ''मैं परफेक्ट मां नहीं हूं, मुझसे कई बार गलतियां हुई होंगी. हर बार सब कुछ सही तरीके से नहीं कर पाईं होंगी, लेकिन आपने हमेशा मुझे यह महसूस कराया कि मैं एक अच्छी मां हूं.'' उन्होंने आगे लिखा, ''आपने मुझे पहले से ज्यादा नरम दिल, मजबूत और सब्र करने वाला इंसान बना दिया. आपकी वजह से जिंदगी के साधारण पल भी अब खास यादों में बदल गए हैं. मैं यह वादा नहीं कर सकती कि मैं हमेशा एकदम सही रहूंगी, लेकिन मैं ये वादा जरूर करती हूं कि हमेशा आपके साथ खड़ी रहूंगी, आपसे सीखूंगी और हर दिन आपसे और ज्यादा प्यार करूंगी.''

Advertisement

अपने पोस्ट के आखिर में अदिति ने अपने बेटे को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, ''आपने मेरी जिंदगी को और भी खूबसूरत बना दिया है. जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.''

बता दें कि अदिति मलिक ने अभिनेता मोहित मलिक से शादी की है. दोनों ने कई साल तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर साल 2010 में शादी के बंधन में बंध गए. शादी के 11 साल बाद, साल 2021 में उनके घर बेटे एकबीर का जन्म हुआ, जिसके बाद उनका जीवन पूरी तरह बदल गया.
 

Advertisement
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Adani Public School: 'हजारों सपनों और सफलताओं की कहानी' अदाणी पब्लिक स्कूल के गौरवशाली 25 वर्ष