अक्षय खन्ना बॉलीवुड के जाने माने स्टार हैं. वहीं धुरंधर में रहमान डकैत के किरदार को निभाने के बाद उनकी पॉपुलैरिटी और ज्यादा बढ़ गई है. लेकिन हाल ही में अक्षय खन्ना की फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस ज्योतिका ने बॉलीवुड नहीं तमिल सिनेमा में पॉपुलैरिटी हासिल करने को लेकर रिएक्शन दिया है. हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस ज्योतिका की, जिन्होंने हिंदी फिल्म डोली सजा के रखना से बॉलीवुड डेब्यू किया था. हालांकि उन्हें कामयाबी हाथ नहीं लगी. इसके बाद उन्होंने तमिल सिनेमा में कदम रखा और पॉपुलैरिटी हासिल की. लेकिन 27 की उम्र में उन्होंने परिवार पर ध्यान देने के लिए एक्टिंग से दूरी बना ली. इसके 8 साल बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा. इस पर उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से बात की.
27 की उम्र में की शादी
ज्योतिका ने साउथ के सिंघम यानी एक्टर सूर्या से शादी 27 की उम्र में की और 2006 में फिल्मों से दूर होने का फैसला किया. वहीं अपने प्रोजेक्ट्स पूरा करने के बाद 2013 तक उन्होंने कोई नई फिल्म साइन नहीं की. 36 की उम्र में उन्होंने वायाधिनिले से 2015 में कमबैक किया. उन्होंने कहा, जब 8 साल के लिए कैमरा छोड़ते हैं और वापसी करते हैं आप नर्वस होते हैं. यह ऐसा एहसास दिलाता दिलाता है. और तमिल हमेशा से वह भाषा रही है, जो मैं लगातार सीखती आई हूं.
तमिल फिल्मों में 8 साल बाद किया कमबैक
कमबैक पर एक्ट्रेस ने कहा, मैंने तमिल फिल्मों में वापसी की है और 8 साल में कोई फीमेल लीड फिल्म नहीं बनी थी. मैंने 36 वायाधिनिले और नयनतारा ने माया की. दोनों ही फिल्में चलीं और काफी समय बाद ऐसी फिल्में आईं. जब हम इन फिल्मों में लीड रोल में होते हैं, तो सारा काम हमें ही करना पड़ता है, क्योंकि किसी और के लिए बजट ही नहीं होता. इसमें बहुत ज्यादा मेहनत लगती है."
ज्योतिका की फिल्म का 5 करोड़ का था बजट
ज्योतिका ने बताया कि '36 वायाधिनिले का बजट सिर्फ 5 करोड़ था. वहीं फिल्म ने बजट आसानी से वसूलै और कामयाबी हासिल की. इतना ही नहीं ज्योतिका को कई अवॉर्ड भी मिले. इसके बाद से तमिल, मलयालम और तेलुगू फिल्मों में नजर आ रही हैं. वहीं 2024 में हिदी फिल्मों में 26 साल बाद शैतान के साथ ज्योतिका ने कमबैक किया और इसी साल उन्होंने डब्बा कार्टेल में भी ओटीटी डेब्यू किया. इसके अलावा अब वह सिस्टम में भी नजर आने वाली हैं.
ज्योतिका की अपकमिंग फिल्में
सिस्टम में ज्योतिका कोर्ट स्टेनोग्राफर के रोल में नजर आ रही हैं. जबकि सोनाक्षी सिन्हा पब्लिक प्रोस्यूकेटर के रोल में हैं. फिल्म में आशुतोष गोवारेकर भी हैं, जो सोनाक्षी के पिता का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं. पिल्म को अश्विनी अय्यर तिवारी ने डायरेक्ट किया है. वहीं हरमन बावेजा ने लिखा है. यह 22 मई को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी.
ये भी पढे़ं- क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह पर FIR, महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक डायलॉग पर हुआ बवाल