June First Week OTT Releases: ‘ब्राउन’, ‘गुल्लक 5’ और ‘यूफोरिया 3’ समेत रिलीज हो रही 10 बड़ी फिल्में और वेब सीरीज

जून का पहला हफ्ता OTT दर्शकों के लिए बेहद खास रहने वाला है. गुल्लक 5, ब्राउन, यूफोरिया 3 समेत कई नई फिल्में, वेब सीरीज और डॉक्यूमेंट्री रिलीज हो रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
धुरंधर 2 से लेकर टाइटन स्टोरी तक, जून के पहले हफ्ते में OTT रिलीज

अगर आप वीकेंड पर घर बैठे एंटरटेनमेंट का मजा लेना चाहते हैं तो जून का पहला हफ्ता आपके लिए काफी खास रहने वाला है. इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई नई फिल्में, वेब सीरीज और डॉक्यूमेंट्री रिलीज हो रही हैं. क्राइम, कॉमेडी, फैमिली ड्रामा, रोमांस, स्पोर्ट्स और थ्रिलर जैसी कई फिल्में इस दौरान दर्शकों को देखने को मिलेंगी. नेटफ्लिक्स, जियो हॉटस्टार, सोनी लिव, जी5 और Amazon MX Player जैसे प्लेटफॉर्म इस हफ्ते कई बड़ी फिल्में और वेब सीरीज लेकर आ रहे हैं. तो आइए जानते हैं इस हफ्ते क्या-क्या नया देखने को मिलेगा. तो जून का ये हफ्ता आपके लिए काफी एक्साइटमेंट वाला साबित होगा.

ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्में

मां बहन

माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी, धारणा दुर्गा और रवि किशन की क्राइम-कॉमेडी फिल्म मां बहन नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है. फिल्म की कहानी तीन औरतों की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है. उनकी जिंदगी में उस वक्त बड़ा बदलाव आता है जब उनके किचन में एक लाश मिलती है.

प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
रिलीज डेट: 4 जून

धुरंधर 2: द रिवेंज

रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर जासूसी और एक्शन से भरपूर फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज भी इस हफ्ते ओटीटी पर आ रही है. फिल्म की कहानी जसकीरत सिंह और उसके मिशन को आगे बढ़ाती है.

प्लेटफॉर्म: जियो हॉटस्टार
रिलीज डेट: 5 जून

ऑफिस रोमांस

हॉलीवुड स्टार जेनिफर लोपेज और ब्रेट गोल्डस्टीन की रोमांटिक फिल्म ऑफिस रोमांस भी रिलीज होने जा रही है. कहानी एक ऐसी कंपनी की हेड की है जो ऑफिस में रोमांस के खिलाफ है, लेकिन बाद में खुद प्यार में पड़ जाती है.

Advertisement

प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
रिलीज डेट: 5 जून

इस हफ्ते आने वाली वेब सीरीज

नॉट सूटेबल फॉर वर्क

यह कॉमेडी सीरीज पांच यंगस्टर्स की कहानी दिखाती है जो अपने करियर और पर्सनल लाइफ के बीच बैलेंस बनाने की कोशिश करते हैं.

प्लेटफॉर्म: जियो हॉटस्टार
रिलीज डेट: 2 जून

मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी

यह सीरीज जेआरडी टाटा और टाइटन ब्रांड के सफर को दिखाती है. इसमें नसीरुद्दीन शाह और जिम सरभ अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

Advertisement

प्लेटफॉर्म: Amazon MX Player
रिलीज डेट: 3 जून

गुल्लक सीजन 5

टीवीएफ की फेमस फैमिली ड्रामा सीरीज गुल्लक का 5वां सीजन आ रहा है. मिश्रा परिवार की रोजाना की जिंदगी और उनकी चुनौतियां एक बार फिर से लोगों को एंटरटेन करेंगी.

प्लेटफॉर्म: सोनी लिव
रिलीज डेट: 5 जून

ब्राउन

करिश्मा कपूर की पहली वेब सीरीज ब्राउन एक मर्डर मिस्ट्री ड्रामा है. इसमें वह पुलिस ऑफिसर रीटा ब्राउन के किरदार में नजर आएंगी, जो कई मर्डर की गुत्थियों को सुलझाती हैं.

प्लेटफॉर्म: जी5
रिलीज डेट: 5 जून

यूफोरिया सीजन 3

दुनिया की सबसे फेमस वेब सीरीज यूफोरिया का तीसरा सीजन भी इस हफ्ते रिलीज हो रहा है. इसमें प्यार, पहचान, मानसिक संघर्ष और रिश्तों की कहानी दिखाई गई है.

प्लेटफॉर्म: जियो हॉटस्टार
रिलीज डेट: 1 जून

अन्य बड़ी रिलीज

डोंट कॉल इट ए कमबैक (स्पोर्ट्स डॉक्यूमेंट्री)- जियो हॉटस्टार, 1 जून

यह एक स्पोर्ट्स डॉक्यू-सीरीज है जो स्पोर्ट्स हिस्ट्री के कुछ सबसे यादगार उलटफेरों और आखिरी मिनट की जीतों को दिखाएगी. इसे स्पोर्ट्स कमेंटेटर नोआ ईगल होस्ट करेंगे.

Advertisement

माइकल जैक्सन: द वर्डिक्ट (डॉक्यूमेंट्री सीरीज)- नेटफ्लिक्स, 3 जून- 

यह एक लिमिटेड डॉक्यूमेंट्री सीरीज है जो पॉप आइकन माइकल जैक्सन से जुड़े 2005 के बेहद चर्चित केस को कोर्ट में दी गई गवाहियों और पुराने रिकॉर्ड्स के जरिए रिक्रिएट करती है. यह सीरीज माइकल जैक्सन की जिंदगी के सबसे विवादित पलों में से एक को दिखाती है.

यह भी पढ़ें: भारत के 5 सबसे अमीर मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में थलपति विजय शामिल, जानें नेटवर्थ और किस नंबर पर हैं थलपति



 

Advertisement
Featured Video Of The Day
बंगाल में ममता बनर्जी के साथ 'खेला', TMC प्रवक्ता क्या बोले?
Topics mentioned in this article