जॉनी लीवर की बेटी जेमी हुईं रंग की वजह से ट्रोल, कहते थे- वो काली है, चुड़ैल लगती है...

एक्ट्रेस और कॉमेडियन जेमी लीवर दिग्गज एक्टर जॉनी लीवर की बेटी हैं, जिन्होंने हाल ही में अपने स्ट्रगल को लेकर बात की और बताया कि उन्हें उनके कलर को लेकर ट्रोल किया जाता है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
जॉनी लीवर की बेटी जेमी को होना पड़ता था ट्रोल
नई दिल्ली:

एक्ट्रेस और कॉमेडियन जॉनी लीवर की बेटी जेमी ने पिता की ही तरह लोगों को एंटरटेन करने का रास्ता चुना. वहीं सोशल मीडिया पर उनके मिमिक्री वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जाता है. लेकिन कई बार उन्हें ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है, जिसका जिक्र उन्होंने हॉटरफ्लाई को दिए एक इंटरव्यू में किया और बताया कि जब वह बड़ी हो रही थीं तो अपने अपीयरेंस को लेकर वह कई बार शर्मिंदा महसूस करती थीं. इसके चलते उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा और लोग उनके स्किन कलर का मजाक उड़ाते थे. 

जेमी लीवर ने कहा, "एक समय ऐसा भी था जब मैं अपनी बॉडी को लंबे कुर्ते से ढकती थी. यहां तक ​​कि मेरे परिवार ने भी मुझे अपने बॉडी के पिछले हिस्से को ढकने के लिए कहा क्योंकि मेरा पीयर शेप साइज है. तो मैं इसके बारे में क्या करूं? मुझे अपने शरीर के बारे में कुछ करने के लिए कहा गया था, इसलिए मैं खुद को पसंद नहीं करती थी. मेरी बॉडी मेरे लिए शर्मिंदगी का कारण था, और जीवन में बहुत बाद में ही मैंने अपने शरीर और अपने कर्व्स को अपनाना सीखा."

जेमी ने यह भी बताया कि उन्हें उनके स्किन टोन को लेकर भद्दे कमेंट भी किए गए थे. उन्होंने कहा, मुझे बहुत सारे कमेंट आते थे. काली है, चुड़ैल लगती है. चुड़ैल जैसी लगती है, चुड़ैल जैसी हंसती है. तुम बदसूरत हो. तुम्हें इंडस्ट्री में काम नहीं मिलेगा. तू मर क्यों नही जाती. तुम्हें काम तुम्हारी शक्ल के चलते नहीं मिल रहा. ऐसी शक्ल वाली लड़कियों को फिल्म नही मिलती. 

भारत में गोरेपन को लेकर ऑब्सेशन पर जेमी ने कहा, "रंगभेद यहां एक बहुत बड़ा मुद्दा है. बड़े होते समय लोग मुझसे 'गोरा होने' के लिए उबटन, हल्दी का मास्क लगाने के लिए कहते थे. यह हमारे देश में एक बड़ी समस्या है. " जेमी ने बताया कि उनकी मां ने उन्हें वजन घटाने के लिए प्रेरित किया और याद दिलाया कि फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं के लिए कठोर ब्यूटी स्टैंडर्ड हैं. 
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Gold पर PM Modi की सलाह, क्या है देश की जनता की राय? PM Modi Appeal to Nation
Topics mentioned in this article