छोटे पर्दे की पॉपुलर बहू जेनिफर विंगेट करने जा रही दूसरी शादी, एक छोटी सी गलती की वजह से खुला राज

टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट की शादी की खबर ने अचानक जोर पकड़ लिया है. लेकिन ये शादी की खबर उठी कहां से और इसमें कितनी सच्चाई है ये बात तो एक्ट्रेस ही जानें.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
जेनिफर विंगेट करने जा रहीं शादी!
Social Media
नई दिल्ली:

पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट की जिंदगी में खुशियों ने दस्तक दी है. दरअसल उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इसके बाद से चर्चा शुरू हो गई है कि जेनिफर शादी करने जा रही हैं और सेलेब की शादी की खबर से एक्साइटिंग एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में और क्या हो सकता है. हालांकि अभी एक्ट्रेस की तरफ से कोई कनफर्मेशन नहीं है. शादी की बातें केवल एक पोस्ट की वजह से चल रही हैं.

शादी करने जा रहीं हैं जेनिफर विंगेट

जेनिफर विंगेट अपनी लाइफ को पर्सनल रखना ही पसंद करती हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर एक पोस्ट पर उन्होंने एक ऐसा कमेंट किया लोग उनकी शादी की बातें बनाने लगे. दरअसल वेडी डांस नाम से एक पेज पर लिखा था, क्या अगर आप अपनी शादी के लिए ये चाहते हैं? तो कमेंट करें डांस और हम आपको भेजेंगे फ्री इंट्रो लेसन. इस पोस्ट पर जेनिफर ने लिखा था, डांस प्लीज. जेनिफर के कमेंट पर पेज से जवाब आया आप अपना ईमेल चेक कर लीजिए. 

जेनिफर के कमेंट से सोशल मीडिया पर ऐसा हंगामा मचा कि कमेंट्स की लाइन लग गई. एक यूजर ने लिखा, मुझे पिछले कई दिनों से ऐसा लग रहा था क्योंकि जेनिफर ने कई वेडिंग पेजेस को लाइक किया था. एक ने लिखा, मुझे उम्मीद नहीं थी कि 2026 इतना अच्छा होने वाला है. बता दें कि सोशल मीडिया पर एक तस्वीर के चलते चर्चा है कि जेनिफर सिंगापुर बेस्ड एक शख्स को डेट कर रही हैं. इस बारे में फिलहाल ज्यादा डिटेल सामने नहीं आई हैं.  

Featured Video Of The Day
West Bengal Elections 2026: PM Modi की झालमुड़ी पर सियासत क्यों? TMC को लगी मिर्ची | Mamata Banerjee