Jeh Birthday Pics: 5 साल के हुए जेह, बर्थडे पार्टी में छा गईं करीना कपूर, सोहा अली खान ने पूछा- इतना कूल कैसे दिखती हो?

बॉलीवुड के फेमस स्टार कपल करीना कपूर और सैफ अली खान के छोटे बेटे जेह अली खान आज यानी 21 फरवरी को 5 साल के हो गए हैं. इस खास मौके पर पूरे परिवार ने मिलकर उनका जन्मदिन बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया, जिसकी झलक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जेह की बर्थडे पार्टी की तस्वीरें वायरल

बॉलीवुड के फेमस स्टार कपल करीना कपूर और सैफ अली खान के छोटे बेटे जेह अली खान आज यानी 21 फरवरी को 5 साल के हो गए हैं. इस खास मौके पर पूरे परिवार ने मिलकर उनका जन्मदिन बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया, जिसकी झलक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. जेह के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ प्यारी तस्वीरें उनकी बुआ सोहा अली खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं. इन फोटोज में पूरे परिवार की खुशियां साफ झलक रही हैं. केक कटिंग के दौरान की इन तस्वीरों में करीना कपूर, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, सबा अली खान और नेहा धूपिया जैसे सितारे एक साथ नजर आए. हर कोई जेह के इस खास दिन को एन्जॉय करता दिखा.

हालांकि इन तस्वीरों की सबसे ज्यादा चर्चा करीना कपूर के लुक को लेकर हो रही है. 5 साल के बच्चे की मां होने के बावजूद करीना का ग्लो और स्टाइल फैंस को हैरान कर रहा है. इसी बात को लेकर सोहा अली खान ने भी मजेदार अंदाज में सवाल उठाया. उन्होंने कैप्शन में लिखा कि केक तो दिख रहा है, लेकिन बर्थडे बॉय कम नजर आ रहा है, हालांकि उसकी आवाज सुनी जा सकती है. साथ ही उन्होंने मजाकिया अंदाज में करीना से पूछा कि वह हर तस्वीर में इतनी कूल कैसे दिखती हैं.

सोहा के इस पोस्ट पर करीना कपूर ने भी प्यार भरा रिएक्शन दिया और रेड हार्ट इमोजी शेयर किए. दोनों के बीच की बॉन्डिंग अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिलती है. चाहे कोई त्योहार हो या फैमिली फंक्शन, ये दोनों हमेशा साथ नजर आती हैं. वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना कपूर जल्द ही मेघना गुलजार की फिल्म ‘दायरा' में नजर आने वाली हैं, जिसमें वह पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी. वहीं, जेह के बर्थडे की तस्वीरों ने एक बार फिर इस स्टार फैमिली की खास केमिस्ट्री को फैंस के सामने ला दिया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Holi Song: ‘होली पे चले गोली' रिलीज होते ही छा गई अक्षरा सिंह, वरुण शर्मा संग केमिस्ट्री ने इंटरनेट पर लगाई आग
 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: अब ईरान ने कब्ज़ा किया जहाज़! | Trump | |Bharat Ki Baat Batata Hoon