जैस्मीन भसीन जुलाई से शुरू करेंगी अपनी आगामी अनटाइटल्ड बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग

टीवी से लेकर बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन अपनी दीवाली रिलीज़ फिल्म हनीमून के लिए काफी सुर्खियां बटोर रही हैं

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
जैस्मीन भसीन जुलाई से शुरू करेंगी अपनी आगामी
नई दिल्ली:

टीवी से लेकर बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन अपनी दीवाली रिलीज़ फिल्म हनीमून के लिए काफी सुर्खियां बटोर रही हैं इस फिल्म में उनके साथ गिप्पी ग्रेवाल नजर आएंगे इतना ही नहीं जैस्मिन ने अपनी अगली बॉलीवुड फिल्म साइन कर ली है. इस फिल्म को महेश भट्ट ने लिखा है और विक्रम भट्ट और के सारा प्रेजेंट करेंगे.

लोनेरेंजर और ज़ी द्वारा निर्मित इस अनटाइटल्ड फिल्म का निर्देशन मनीष चव्हाण द्वारा किया जायेगा जो इस फिल्म के साथ निर्देशन की कदम रख रहे हैं. हाल ही में अपनी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'हनीमून' की शूटिंग पूरी कर चुकी, जैस्मीन भसीन, बड़ी ही तेजी से बॉलीवुड रुख कर रही है, और वे जुलाई के अंत में अपनी आगामी बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है.

हालांकि इस अनटाइटल्ड फिल्म से जुड़ी जानकारी अभी तक आउट नहीं की गई है पर ऐसा कहा जा रहा है कि जैस्मीन एक दिलचस्प भूमिका में नजर आएंगी जो उनके प्रशंसकों को निश्चितरूप से आश्चर्यचकित कर देगा. वे इस फिल्म पर काम शुरू करने के लिए बेहद उत्साहित हैं और उन्होंने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है.

Featured Video Of The Day
Vijay oath ceremony controversy: CM पद की शपथ में अचानक भाषणबाजी करने लगे विजय, राज्यपाल ने टोका
Topics mentioned in this article