200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग केस: जैकलीन फर्नांडिस ने कोर्ट में खुद को बताया बेगुनाह, कहा- ‘ट्रायल का सामना करूंगी’

200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग और जबरन वसूली मामले में जैकलीन फर्नांडिस ने पटियाला हाउस कोर्ट में खुद को बेगुनाह बताया और ट्रायल का सामना करने की बात कही.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जैकलीन फर्नांडिस फोटो

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस एक बार फिर 200 करोड़ के कथित जबरन वसूली और मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर चर्चा में हैं. बुधवार को अभिनेत्री दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुईं, जहां उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार करते हुए खुद को बेगुनाह बताया. कोर्ट ने इस मामले में औपचारिक रूप से आरोप तय कर दिए हैं, जिसके बाद अब मुकदमे की सुनवाई आगे बढ़ेगी. कोर्ट में पेशी के दौरान जैकलीन ने कहा कि वह आरोपों को स्वीकार नहीं करतीं और कानूनी प्रक्रिया का सामना करेंगी. इस हाई-प्रोफाइल मामले में कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर, उसकी पत्नी लीना मारिया पॉल और कई अन्य लोग भी सह-आरोपी हैं.

क्या है पूरा मामला?

यह मामला उस समय सुर्खियों में आया था जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आरोप लगाया कि सुकेश चंद्रशेखर ने जेल के भीतर से ही करोड़ों रुपये की उगाही का नेटवर्क चलाया था. जांच एजेंसियों के अनुसार, इसी कथित अवैध धन का एक हिस्सा महंगे उपहारों और लग्जरी सामान के रूप में विभिन्न लोगों तक पहुंचाया गया.

जैकलीन का नाम इस मामले में तब सामने आया जब जांच के दौरान यह दावा किया गया कि उन्हें सुकेश की ओर से कई महंगे गिफ्ट मिले थे. हालांकि अभिनेत्री लगातार कहती रही हैं कि वह खुद भी इस मामले में ठगी का शिकार हुई हैं और उन्हें सुकेश की वास्तविक पहचान तथा उसके कथित आपराधिक गतिविधियों की जानकारी नहीं थी.

सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुईं थी वायरल 

सुकेश चंद्रशेखर और जैकलीन फर्नांडिस का नाम पिछले कुछ वर्षों से लगातार एक साथ चर्चा में रहा है. दोनों की कथित निजी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं. इसके अलावा सुकेश ने जेल में रहते हुए कई बार जैकलीन के नाम खुले पत्र लिखे हैं. इन पत्रों में उसने अभिनेत्री के प्रति अपने लगाव का जिक्र किया और कई मौकों पर उन्हें महंगे गिफ्ट्स भेजने का दावा भी किया. त्योहारों और जैकलीन के जन्मदिन जैसे खास अवसरों पर भी सुकेश की ओर से लिखे गए पत्र मीडिया की सुर्खियां बनते रहे हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: जैकलीन के लिए जेल से ‘लव लेटर' का सिलसिला जारी, सुकेश चंद्रशेखर पर भड़की पब्लिक, बोली- अब ये सर्कस बंद करो

हालांकि जैकलीन ने सार्वजनिक रूप से कई बार कहा है कि वह इस मामले में न्यायिक प्रक्रिया पर भरोसा करती हैं और किसी भी गलत काम में शामिल नहीं रही हैं. अब कोर्ट में आरोप तय होने के बाद इस चर्चित मामले की सुनवाई ट्रायल के चरण में प्रवेश कर चुकी है. आने वाले दिनों में अदालत में पेश होने वाले सबूत और गवाह इस मामले की दिशा तय करेंगे, जिस पर पूरे बॉलीवुड और देश की नजर बनी हुई है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
1 EXIT पॉइंट, संकरा रास्ता और.. कैसे लगी दिल्ली के होटल में आग?
Topics mentioned in this article