राजपाल यादव हुए जेल से रिहा? सलमान खान को एक्टर ने कहा शुक्रिया! वायरल हो रहे वीडियो का जानें क्या है सच

राजपाल यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह सलमान खान का शुक्रिया करते दिख रहे हैं. लेकिन आखिर इस क्लिप का सच क्या है हम आपको बताते हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
राजपाल यादव के वायरल वीडियो का सच
नई दिल्ली:

एक्टर राजपाल यादव इन दिनों चर्चा में हैं. उनका कोर्ट केस सुर्खियों में हैं. जहां उन्हें बॉलीवुड से सपोर्ट मिल रहा है तो वहीं फैंस उनके रिहा होने का इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें राजपाल यादव जेल से रिहा होते दिख रहे हैं और सलमान खान का शुक्रिया अदा करते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस सोच रहे हैं कि राजपाल यादव सलमान खान के कारण जेल से बाहर आ गए हैं. लेकिन इस वायरल वीडियो का सच क्या है. क्या सच में 9 करोड़ के उधारी के केस में राजपाल यादव जेल से रिहा हो गए हैं. जानें क्या है फैक्ट

राजपाल यादव का वायरल वीडियो

सामने आए वीडियो में राजपाल यादव कार में बैठकर जाते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं वह कहते हैं, सलमान खान भाई बड़े भाई की तरह हैं. सलमान भाई के साथ आज बैठ के अंदर से बहुत खुशी महसूस होती है. वहीं एक्टर सलमान खान के हमेशा दूसरों की मदद करने की सराहना भी करते हुए नजर आते हैं. वह कहते हैं कि सलमान जैसा दूसरा इंडस्ट्री में मिलना बहुत कम होता है. वहीं जब मीडिया उनसे रिहा होने के बारे में पूछती है तो वह कहते हैं, सच में राहत महसूस हो रही है. 

ये भी पढ़ें- राजपाल यादव काफी समय से थे परेशान, कॉमेडियन ने कहा- उनकी पत्नी भी इस मुश्किल से बाहर निकलने की पूरी कोशिश कर रही थीं

Advertisement

राजपाल यादव की वायरल वीडियो का फैक्ट चैक

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा राजपाल यादव का वीडियो अभी का नहीं है बल्कि पुराना है. जब एक्टर पहले जेल से रिहा हुए थे. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि राजपाल यादव पहले 2018 में जेल गए थे. अपनी फिल्म 'अता पता लापता' को फाइनेंस करने के लिए लिए गए 5 करोड़ के लोन को न चुका पाने के लिए दोषी पाए जाने के कारण लगभग तीन महीने वह जेल में रहे. इसके बाद कई चेक बाउंस हो गए और नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई. 

Advertisement

राजपाल यादव की फीस बढ़ाने की प्रियदर्शन ने की गुजारिश

फिल्ममेकर प्रियदर्शन ने हाल ही में राजपाल यादव के सिचुएशन के बारे में बात की और कहा कि वह 20 साल से एक्टर को जानते हैं और उन्हें मेहनती और अच्छा इंसान मानते हैं. उन्होंने प्रोड्यूसर्स को राजपाल यादव की फीस को बढ़ाने की गुजारिश की और एक्टर के मुश्किल वक्त में साथ खड़े होने के लिए कहा. उन्होंने कहा, "बेचारे ने अपनी कम पढ़ाई की वजह से बड़ी गलती कर दी." बता दें कि एक्टर राजपाल यादव 5 फरवरी 2026 को सरेंडर करने के बाद अभी भी तिहाड़ जेल में हैं. वहीं 16 फरवरी सोमवार को उनके केस की फिर से सुनवाई होनी है.  

ये भी पढ़ें- राजपाल यादव के भाई ने पैसे ना मिलने के दावों का बताया सच, बोले- हमें ना सिर्फ फिल्म इडस्ट्री...

Featured Video Of The Day
मिलावटखोरों के सम्राट... बृजभूषण शरण के इस बयान क्या बोले रामदेव?
Topics mentioned in this article