IND vs SA 1st ODI: पैपराजी के साथ मैच देखने बैठीं दिया मिर्जा, चल रही थी विराट कोहली की बैटिंग!

देशभर में इंडिया वर्सेज साउथ अफ्रीका वाले मैच का रोमांच है. इसका क्रेज टॉप एक्ट्रेसेज में भी कम नहीं है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
पैपराजी के साथ मैच देखती दिखीं दिया मिर्जा
Social Media
नई दिल्ली:

Ind vs SA 1st ODI: रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में भारत-साउथ अफ्रीका के बीच ओडीआई सीरीज का पहला मुकाबला हो रहा है. भारतीय टीम ने सातवीं बार इस पिच पर खेलने के लिए उतरी. केएल राहुल टीम की कप्तानी की कमान संभाल रहे हैं. मैच काफी रोमांचक चल रहा है और इस पर इस वक्त देशभर की नजर है. इस बीच काम से टाइम मिला तो दिया मिर्जा भी जरा अपडेट लेने के लिए बैठ गईं. दिया का ये अपडेट लेने वाला ब्रेक किसी फिल्म के सेट पर नहीं बल्कि बाहर पैपराजी के साथ था.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है. आप देखेंगे कि दिया आती हैं और सीधे खाली कुर्सी पर बैठ जाती हैं. वहां एक टैबलेट पर मैच चल रहा था. पॉइंट इतना एक्साइटिंग था कि वह खुद को रोक नहीं पाईं और सभी के साथ बैठ गईं. मोमेंट खास था तो कैप्चर करना तो बनता ही था. पैपराजी तो वीडियो बना ही रहे थे दिया ने अपना फोन भी टीम के एक साथ को पकड़ाया और शायद तस्वीर लेने को कहा. 

मैच की लेटेस्ट पोजीशन (4.45 PM) की बात करें तो विराट कोहली तेजी से रन बना रहे हैं. 150 रन के करीब हैं. दूसरी तरफ केएल राहुल क्रीज पर मौजूद हैं. पांचवें विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी हो गई है. कोहली 133 रन बनाकर नाबाद हैं. इस मैच के साथ विराट कोहली अब वनडे के किंग बन गए हैं. कोहली किसी एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War BREAKING: हार मान गया America? Trump का बड़ा बयान! छोड़ेगा ईरानी सरजमीन | War News