इमरान खान की दो टूक, बोले- शाहरुख, सलमान और आमिर खान को 'उम्र के हिसाब से' रोल करने चाहिए

Imran Khan On Shah Rukh Salman And Aamir Khan: आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान ने कहा, एक उम्र के बाद आप लीड रोल नहीं निभा सकते. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
शाहरुख, सलमान और आमिर पर इमरान खान ने कही ये बात
नई दिल्ली:

पिछले 30 सालों से शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं. वहीं उनके स्टारडम को मैच करते हुए अभी तक कम ही एक्टर्स आए हैं. ये 3 नाम बॉक्स ऑफिस पर सक्सेस की गारंटी देते हैं क्योंकि फ्लॉप फिल्म के बावजूद इन सुपरस्टार्स की फिल्में बजट की कमाई वसूल लेती हैं. लेकिन पिछले कुछ सालों में दर्शकों की सोच बदली है और वह कंटेंट को लेकर काफी सेलेक्टिव हो गए हैं. इसी बीच एक्टर इमरान खान का मानना ​​है कि इस बदलाव के लिए सीनियर स्टार्स को आत्मनिरीक्षण करने की जरूरत है.

इमरान खान ने कहा- आप एक उम्र के बाद लीड रोल नहीं निभा सकते हो

न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में इमरान खान ने कहा, " आप एक उम्र के बाद लीड रोल नहीं निभा सकते हो. एक लीडिंग मैन के तौर पर, एक्टर्स भी बूढ़े होने लगते हैं. कुछ साल ऐसे होते हैं जब आप लीडिंग मैन के तौर पर काम कर सकते हैं, और फिर एक उम्र आती है जब आप वे रोल नहीं कर पाते. तीनों खान अब 60 साल से ज्यादा के हो गए हैं. उन्हें 30 साल की स्टारडम मिली है, जिसकी कल्पना करना या जिसकी बराबरी करना मुश्किल है. मुझे लगता है कि इसका एक हिस्सा स्वाभाविक है, किसी भी एक्टर की जर्नी का एक जरूरी हिस्सा है कि जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है, आप जिस तरह के रोल करते हैं, उनमें बदलाव आने लगता है."

इमरान खान ने कहा- स्टारडम बदलने लगता है. 

एक्टर के आगे कहा,  "आपकी स्टारडम भी बदलने लगती है क्योंकि एक दर्शक वर्ग होता है, जो आपको जानता है और आपके साथ बड़ा होता है और फिर एक पूरी नई युवा पीढ़ी होती है, जो अपनी उम्र और अनुभव के करीब के लोगों से जुड़ने लगती है. जब हम फिल्में या शो देखते हैं, तो सबसे पहले, हम उन कहानियों और किरदारों में खुद से देखने की कोशिश करते हैं. यही बात आपको पसंद आती है. स्वाभाविक रूप से, आप ऐसे किसी व्यक्ति से जुड़ते हैं, जो आपकी उम्र और जीवन के अनुभव के करीब हो. युवा पीढ़ी शायद 70 साल के आदमी की कहानी नहीं देखना चाहेगी."

शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

शाहरुख खान की बात करें तो 2018 में जीरो के फ्लॉप होने के बाद शाहरुख खान ने 2023 में पठान और जवान के साथ कमबैक किया. उनकी ये दोनों ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई. हालांकि, उसी साल किंग खान की तीसरी रिलीज डंकी को उतना प्यार नहीं मिला. डबकि अब उनकी किंग पर फैंस की निगाहें टिकी हुई हैं. वहीं आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई, जिसके बाद उनकी सितारे जमीन पर आई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर एवरेज कलेक्शन हासिल किया. बात की जाए सलमान खान की तो 2018 से वह एक मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. उनकी कई फिल्में कमर्शियल तौर पर फ्लॉप रहीं, जिसमें सिकंदर का नाम शामिल है. वहीं अब उनकी बैटल ऑफ गलवान रिलीज होने को तैयार है. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Eid 2026: Mamata Banerjee की नामज पढ़ने पर Suvendu Adhikari का ऐतराज, कही ये बात | Breaking News
Topics mentioned in this article