जिंदगी की भागदौड़ में नहीं रह पाते खुश, तो अपना लें भाग्यश्री के ये 4 नियम, कभी दुखी नहीं होगा मन

अभिनेत्री भाग्यश्री अपनी शानदार अदाकारी और सकारात्मक सोच के लिए फैंस के बीच अपनी मौजूदगी दर्ज करवाती रहती हैं. मंगलवार को उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए जिंदगी को खुलकर जीने की सलाह दी. साथ ही उन्होंने कुछ नियम बताए, जिसे अपनाने से मन हमेशा खुश रहता है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
भाग्यश्री फोटो

अभिनेत्री भाग्यश्री अपनी शानदार अदाकारी और सकारात्मक सोच के लिए फैंस के बीच अपनी मौजूदगी दर्ज करवाती रहती हैं. मंगलवार को उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए जिंदगी को खुलकर जीने की सलाह दी. उन्होंने एक वीडियो पोस्ट कर कैप्शन लिखा, "जिंदगी के आसान फंडे खुशी में वादे न करो, दुख में फैसला न करो, गुस्से में जवाब न दो और किसी के दर्द का कारण न बनो. ये जीवन को सही तरीके से जीने के लिए कुछ आसान उसूल हैं. उन्होंने लिखा, "जिंदगी के आसान सूत्र. कभी-कभी सबसे सरल चीजें भी मुश्किल हो जाती हैं, जब हम जरूरत से ज्यादा करने की कोशिश करते हैं. इससे यह सीख मिलती है कि किसी काम को तभी करें जब हमारा मन शांत और संतुलित हो."

भाग्यश्री सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो पोस्ट कर सकारात्मकता फैलाती हैं. उन्होंने अपने इस वीडियो के माध्यम से समझाया है कि जीवन में असली खुशी और मजबूती अंदर के विचारों से आती हैं, न की बाहरी दिखावे से. फैंस उनके पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं. साथ ही, उनके इस मैसेज से अपनी सहमति जाहिर कर रहे हैं.

भाग्यश्री ने भले ही फिल्मों में कम काम किया हो, लेकिन अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास पहचान बनाई है. पहली फिल्म मैंने प्यार किया में काम कर उन्होंने अपनी सादगी से दर्शकों का ध्यान खींचा था. वह फिल्म की रिलीज के बाद रातों रात स्टार बन गई थीं. हालांकि इससे पहले वे टीवी सीरियल 'कच्ची धूप' में नजर आ चुकी थीं. आगे चलकर उन्होंने हिमालय दसानी से शादी की थी और परिवार को प्राथमिकता देते हुए सिनेमा से ब्रेक ले लिया था. भाग्यश्री ने हमेशा अपनी शर्तों पर काम किया है. अब वह 'थलाइवी', 'राधे श्याम' और 'किसी का भाई किसी की जान' जैसी हिंदी फिल्मों में सहायक भूमिकाओं के साथ सक्रिय हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: परदेसी-परदेसी जिस एक्ट्रेस की वजह से हुआ था हिट, करिश्मा को कर दिया था साइडलाइन, 30 साल बाद भी देती है लोलो को टक्कर

Featured Video Of The Day
Iran Attack Israel | Netanyahu के VIRAL Video का क्या है सच? Russia में चल रहा है इलाज? | Khameneni