इब्राहिम अली खान ने पलक तिवारी को दिया धक्का, पैप्स को देखते ही एक्ट्रेस को दरवाजे के अंदर धकेला, वीडियो वायरल

इब्राहिम अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड पलक तिवारी को धक्का देते दिख रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान का नया वीडियो वायरल
Social Media
नई दिल्ली:

इब्राहिम अली खान फिल्मों को लेकर कम और अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा चर्चा में रहते हैं. अब एक बार फिर एक्टर का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर आया है जिसे देखने के बाद एक बार फिर उनकी पर्सनल लाइफ सुर्खियों में है. लेकिन सवाल ये है कि भले ही उन्होंने कभी रिश्ते को ऑफीशियल नहीं किया लेकिन वे अक्सर साथ नजर आते रहे हैं. फिर इस बार ऐसी क्या बात हुई तो उन्हें पलक तिवारी को धक्का देना पड़ा?

इब्राहिम अली खान ने पलक तिवारी को क्यों दिया धक्का?

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि इब्राहिम अली खान फोन पर बात कर रहे थे इतने में पैपराजी आवाज लगाने लगते हैं और दरवाजे से पलक तिवारी बाहर निकलने ही वाली थी कि इब्राहिम उन्हें अंदर की तरफ धक्का देते हैं. उन्हें अंदर भेजने के बाद वे दरवाजे से अंदर देखते हैं तो वहां भी कुछ कैमरा वाले मौजूद थे और पलक तिवारी नीचें सीढियों पर खड़ी नजर आती हैं. पलक ने चेहरा छिपाने के मास्क लगाया हुआ था और वह सीढियों से नीचे उतरते हुए शायद किसी दूसरे एग्जिट से बाहर निकलने की प्लानिंग कर रही थीं.

पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान की दोस्ती

श्वेता तिवारी की बेटी और सैफ अली खान और अमृता सिंह का लाडला इब्राहिम अली खान अक्सर ही साथ नजर आते हैं. यही वजह है कि लंबे समये से इनकी डेटिंग की खबरें भी चर्चा में हैं. दोनों में से किसी ने भी अभी तक इस बारे में कुछ नहीं कहा. वहीं श्वेता तिवारी से भी जब पलक की डेटिंग लाइफ के बारे में पूछा गया तो उनका जवाब अलग था. श्वेता ने ग्लाटा से बात करते हुए कहा था, मुझे डर लगता है कि कहीं ऐसा ना हो कि कोई चीज उसे चुभ जाए. अभी वो बच्ची है. उसके बारे में इतना कुछ लिखा जाता है. हर तीसरे लड़के से अफेयर चला दिया जाता है. वह कई बार मजाक में मुझसे कहती है आपको पता है खबरों के मुताबिक में उसे डेट कर रही हूं. मुझे लगता है कि पता नहीं वो कब तक बर्दाश्त करेगी. भले ही अभी वो ये बातें मजाक मजाक में कहती हैं लेकिन जब आप कुछ कहते हो तो वो बात कहीं ना कहीं आपको परेशान तो कर ही रही होती है ना.

Advertisement

प्रोफेशनल फ्रंट पर क्या अपडेट

काम के मामले में अगर देखा जाए तो पलक तिवारी ने सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी जान' से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया. वहीं इब्राहिम अली खान ने ओटीटी पर आई नादानियां से अपने करियर की शुरुआत की. इसके बाद वो काजोल और पृथ्विराज सुकुमारन के साथ सरजमीं में नजर आए. आगे उनके किसी प्रोजेक्ट को लेकर कोई खास अपडेट नहीं है. वहीं पलक तिवारी हाल में लुक्खे नाम से एक वेब सीरीज में नजर आई थीं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: मुन्नाभाई एमबीबीएस की एक्ट्रेस प्रिया बापट की आपबीती, 'किसिंग सीन में बार-बार रीटेक करवाता रहा हीरो, काम के बाद भी करता मैसेज'

Featured Video Of The Day
4 मौतों के बाद प्रसाद अस्पताल के जले हुए ICU में पहुंची NDTV टीम: ग्राउंड रिपोर्ट
Topics mentioned in this article