माउथ ऑर्गन पर पति पत्नी की खूबसूरत जुगलबंदी, राज कपूर के हिट सॉन्ग को नए अंदाज में किया पेश, वीडियो वायरल

1951 में रिलीज हुई फिल्म आवारा का ये गाना शैलेंद्र ने लिखा और मुकेश की आवाज ने इसे अमर बना दिया. आवारा हूं गाने में एक ऐसे इंसान की बात है जो मुश्किलों में घिरा हुआ है. उसके बावजूद मुस्कुराता है, आजाद सोच रखता है और जिंदगी से हार नहीं मानता.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
माउथ ऑर्गन पर पति पत्नी की खूबसूरत जुगलबंदी
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा के पुराने नगमों का जादू कुछ ऐसा कि उनकी धुन सुनते ही उनकी यादें भी ताजा हो जाती है. मानो दिमाग किसी रेडियो में तब्दील हो गया हो और म्यूजिक अंदर ही प्ले हो रहा हो. यही पुराने गाने जब किसी नए इंस्ट्रूमेंट में या किसी नए इनोवेशन के साथ वायरल होते हैं तो और भी यादगार और खूबसूरत बन जाते हैं. एक कपल ने भी राज कपूर के हिट सॉन्ग आवारा हूं को नए अंदाज में पेश किया है. आप भी सुनिए और यकीन मानिए कि इसे एक बेहूदा रिमिक्स मानने की जगह आप इस पेशकश से प्यार कर बैठेंगे.

 
कपल की जुगलबंदी
सोशल मीडिया पर इस कपल का ये नया अंदाज तेजी से वायरल हो रहा है. ट्विटर पर शेयर हुए इस वीडियो में पहले हसबैंड माउथ ऑर्गन से इस क्लासिक सॉन्ग की धुन बजाता है. कुछ ही पलों बाद वाइफ भी उसे ज्वाइन करती है. दोनों माउथ ऑर्गन से इस हिट सॉन्ग के अलग अलग हिस्से प्ले करते हैं. दोनों की जुगलबंदी एकदम लाजवाब है. खास बात ये है कि सिर्फ माउथ ऑर्गन से ही दोनों वही जादू रचने में कामयाब रहे हैं. जो ओरिजिनल सॉन्ग में मुकेश की आवाज रचती है. हालांकि पोस्ट में बताए गए नाम को लेकर यूजर्स ने अलग अलग कमेंट

 
दुनियाभर में हिट हुआ सॉन्ग
1951 में रिलीज हुई फिल्म आवारा का ये गाना शैलेंद्र ने लिखा और मुकेश की आवाज ने इसे अमर बना दिया. आवारा हूं गाने में एक ऐसे इंसान की बात है जो मुश्किलों में घिरा हुआ है. उसके बावजूद मुस्कुराता है, आजाद सोच रखता है और जिंदगी से हार नहीं मानता. यही वजह है कि ये गाना भारत के साथ साथ चीन, रूस, मध्य एशिया और मिडिल ईस्ट तक फेमस हुआ. गाने से जुड़े पुराने इतिहास के मुताबिक ये गाना चीन में चेयरमैन माओ के पसंदीदा गीतों में शामिल था. बीबीसी के एक पोल में भी इसे ऑल टाइम ग्रेट बॉलीवुड गानों में गिना गया.

Featured Video Of The Day
Israel का अगला Target Mojtaba Khamenei? ईरान के नए Supreme Leader की क्या है कहानी?