20 साल का हुआ ऋतिक रोशन का बड़ा बेटा, उम्र के इस पड़ाव पर पिता ऋतिक ने बेटे को दी ये नसीहत

ऋतिक रोशन ने अपने बेटे रेहान के साथ बिताए कई प्यारे पलों की तस्वीरें शेयर कीं और यादें ताजी करने के साथ ही साथ एक बड़ी सीख भी दी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
ऋतिक रोशन ने मनाया बेटे का 20वां जन्मदिन
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने अपने बेटे रेहान रोशन को उनके 20वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं. ऋतिक ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर अपने बेटे के साथ कई तस्वीरें और वीडियो साझा किए. उन्होंने कैप्शन में लिखा, "जैसे-जैसे रेहान वयस्क जीवन में कदम रख रहा है, उसे यह याद रखना जरूरी है कि एक मजबूत, जिम्मेदार, संतुलित और समझदार जीवन बनाना ही असली वयस्क होने की पहचान है."

ऋतिक ने कहा कि वयस्क बनने का असली मकसद यह है कि इंसान के भीतर का बच्चा खुलकर हंस सके, बेहतरीन और बेफिक्र खुशी के पल जी सके, सुकून भरी मुस्कान बनाए रखे और आजादी के साथ आगे बढ़ता रहे. उन्होंने कहा कि यही एक वयस्क की जिम्मेदारी है-न ज्यादा, न कम.

अभिनेता ने अपने बेटे को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि याद रखें, जिंदगी की नाव को वयस्क संभालता है, लेकिन असली कप्तान भीतर का बच्चा ही होता है. रेहान का जन्म 28 मार्च 2006 को हुआ था. वह अभिनेत्री एवं इंटीरियर डिजाइनर सुजैन खान के बड़े बेटे हैं. रिदान रोशन उनका छोटा भाई है, जिसका जन्म 2008 में हुआ था.

Advertisement

ऋतिक रोशन की पर्सनल लाइफ

पर्सनल लाइफ की बात करें तो ऋतिक रोशन फिलहाल एक्ट्रेस, सिंगर सबा आदाज को डेट कर रहे हैं. वहीं ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन खान अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं. दोनों यानी ऋतिक और सुजैन अपने बेटोंं की को-पेरेंटिंग करते हैं अक्सर ही साथ में फैमिली टाइम स्पेंड करते भी नजर आते हैं. बर्थडे के मौकों पर भी सुजैन और ऋतिक अपने बच्चों के लिए इसे खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Terror Module Busted: बड़े हमले की साजिश नाकाम! ISI | Pakistan | Terrorism | Top News | | NDTV India