Housefull 5 Box Office Collection Day 6: हाउसफुल 5 का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, 6 दिन और ताबड़तोड़ कलेक्शन हासिल कर लगाई दहाड़

Housefull 5 6 Days  Box Office Collection: सिनेमाघरों में आई 19 एक्टर्स वाली हाउसफुल 5 का कलेक्शन हर दिन के साथ बढ़ता जा रहा है. वहीं 6 दिनों में आंकड़ा 100 करोड़ से पार भारत में हो गया है. जबकि वर्ल्डवाइड 200 करोड़ की ओर बढ़ चुका है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Housefull 5 Box Office Collection Day 6: हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6 
नई दिल्ली:

Housefull 5 Box Office Collection Day 6: 6 मई को वर्ल्डवाइड रिलीज हुई हाउसफुल 5 में एक्टर्स की भरमार है. अक्षय कुमार, संजय दत्त, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नांडीज, अभिषेक बच्चन, जैकी श्रॉफ, नरगिस फाखरी, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, सोनम बाजवा, नाना पाटेकर, फरदीन खान, चित्रांगदा सिंह, चंकी पांडे, डिनो मोरिया, सौंदर्या शर्मा और निकितिन धीर जैसे सितारे फिल्म में देखने को मिल रहे हैं. वहीं स्टारकास्ट जितनी बड़ी है लगता है फिल्म का कलेक्शन भी उतना बड़ा होने वाला है. ऐसा हम नहीं बल्कि फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कह रहा है, जो वर्ल्डवाइड 200 करोड़ की ओर बढ़ चुका है. 

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, हाउसफुल 5 ने 119.87 करोड़ का कलेक्शन भारत में कर लिया है. जबकि वर्ल्डवाइड यह आंकड़ा 185 करोड़ की ओर बढ़ चुका है. वहीं फिल्म का बजट 200 से 250 करोड़ का बताया जा रहा है. 

6 दिनों में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देखें तो पहले दिन फिल्म ने 24 करोड़ की ओपनिंग हासिल की थी. दूसरे दिन यह आंकड़ा 31 करोड़ तक पहुंचा. वहीं तीसरे दिन 32.5 करोड़ का कलेक्शन फिल्म ने हासिल किया. जबकि चौथे दिन वीकडेज की शुरूआत के साथ आंकड़ा 13 करोड़ पर जा पहुंचा, पांचवे दिन 11.25 करोड़ की कमाई फिल्म ने हासिल की. जबकि छठे दिन 8.12 करोड़ की कमाई फिल्म ने वसूली है.  

गौरतलब है कि ‘हाउसफुल 5' का मुकाबला साउथ सुपरस्टार कमल हासन और मणिरत्नम की फिल्म ‘ठग लाइफ' से हुआ है. इस गैंगस्टर ड्रामा में सिलंबरासन टीआर, त्रिशा, अली फजल और रोहित सराफ जैसे सितारे हैं. इस फिल्म ने भी भारत में 42.22 करोड़ औऱ वर्ल्डवाइड 90 करोड़ पार की कमाई हासिल कर ली है. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | West Bengal Election 2026 Exit Poll | बंगाल में किसकी सरकार?Bharat Ki Baat Batata Hoon