Oscars 2026: करण जौहर की 'होमबाउंड' बनी ऑस्कर के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री

भारत से ऑस्कर 2026 के लिए आधिकारिक एंट्री का ऐलान कर दिया गया है. फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (एफएफआई) ने शुक्रवार, 19 सितंबर को कोलकाता में जानकारी दी कि निर्देशक नीरज घायवान की फिल्म ‘होमबाउंड’ को अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए चुना गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
ऑस्कर 2026 के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री बनी ‘होमबाउंड’
नई दिल्ली:

भारत से ऑस्कर 2026 के लिए आधिकारिक एंट्री का ऐलान कर दिया गया है. फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (एफएफआई) ने शुक्रवार, 19 सितंबर को कोलकाता में जानकारी दी कि निर्देशक नीरज घायवान की फिल्म ‘होमबाउंड' को अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए चुना गया है. यह फिल्म करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाई गई है. ‘होमबाउंड' में विशाल जेठवा, ईशान खट्टर और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म 26 सितंबर, 2025 को भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 

'होमबाउंड' को कान और TIFF में मिली थी अंतर्राष्ट्रीय सराहना

यह फिल्म पहले ही अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर सराहना बटोर चुकी है. कान फिल्म फेस्टिवल में इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी, वहीं टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF 2025) में इसे पीपुल्स चॉइस अवॉर्ड के लिए दूसरा उपविजेता स्थान हासिल हुआ. ऑस्कर का सफर अब आगे शुरू होगा. अकादमी 16 दिसंबर, 2025 को अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्मों की शॉर्टलिस्ट जारी करेगी. इसके बाद 22 जनवरी, 2026 को अंतिम 5 नामांकित फिल्में घोषित होंगी. ऑस्कर का 98वां समारोह 15 मार्च, 2026 को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया जाएगा.

मदर इंडिया से लापता लेडीज तक

भारत 1957 से ऑस्कर के लिए फिल्में भेज रहा है. उस साल महबूब खान की ‘मदर इंडिया' भारत की पहली ऑफिशियल एंट्री बनी थी, जिसे आज भी क्लासिक माना जाता है. पिछले साल किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज' भारत की ओर से भेजी गई थी. हालांकि वह फिल्म टॉप 15 शॉर्टलिस्ट में जगह नहीं बना पाई, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उसे काफी सराहना मिली. अब सभी की निगाहें ‘होमबाउंड' पर टिकी हैं. उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म न केवल भारत का प्रतिनिधित्व करेगी, बल्कि ऑस्कर में नामांकन हासिल कर देश का गौरव भी बढ़ाएगी.

Featured Video Of The Day
Strait of Hormuz में Indian Tanker पर Firing: Crew Member का Frightening Distress Audio Leak Viral