रणवीर, रोहित के बाद पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना को मिली जान से मारने की धमकी, गैंगस्टर ने मांगे 10 करोड़

पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें हाल ही में जान से मारने की धमकी मिली है, जिसके बाद पुलिस प्रशासन तुरंत एक्शन में आ गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
हिमांशी खुराना को मिली जान से मारने की धमकी

पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें हाल ही में जान से मारने की धमकी मिली है, जिसके बाद पुलिस प्रशासन तुरंत एक्शन में आ गया है. इस मामले ने फिल्म इंडस्ट्री और फैंस के बीच चिंता बढ़ा दी है. बताया जा रहा है कि हिमांशी खुराना को एक एक्सटॉर्शन कॉल आया, जिसमें उनसे 10 करोड़ रुपये की मांग की गई. कॉल करने वाले ने पैसे न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी. इस घटना के बाद पंजाब पुलिस ने तुरंत मामले को गंभीरता से लिया और एक्ट्रेस की सुरक्षा बढ़ा दी गई.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह कॉल चंडीगढ़ से ट्रेस किया गया है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह कॉल गैंगस्टर हैरी बॉक्सर द्वारा किया गया हो सकता है, जो कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ है और विदेश से ऑपरेट कर रहा है.

पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, FIR दर्ज करने की तैयारी

मोहाली के सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस हरमंदेप हंस ने इस मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि धमकी की जानकारी मिल चुकी है और जल्द ही एफआईआर दर्ज की जाएगी. साथ ही, हिमांशी खुराना की सुरक्षा को और मजबूत किया गया है. पुलिस ने उनके आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और निगरानी भी बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी को रोका जा सके. जांच एजेंसियां लगातार कॉल की असलियत और इसके पीछे की साजिश का पता लगाने में जुटी हुई हैं.

पहले भी मिल चुकी हैं सितारों को धमकियां

यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब हाल ही में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी और अभिनेता रणवीर सिंह को भी इसी तरह की धमकियां मिलने की खबर आई थी. एक ऑडियो मैसेज में खुद को गैंगस्टर बताने वाले व्यक्ति ने इन सितारों को भी जान से मारने की धमकी दी थी. बताया गया था कि आरोपी ने उनके स्टाफ और करीबियों की जानकारी होने का दावा भी किया था, जिससे सुरक्षा एजेंसियां और सतर्क हो गई हैं.

यह भी पढ़ें: O Romeo Box Office Collection Day 2: वैलेंटाइन डे पर शाहिद कपूर की बल्ले-बल्ले, 14 फरवरी को फिल्म ने कूटे इतने करोड़

Advertisement

फिलहाल, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और लगातार इस तरह के मामलों पर नजर बनाए हुए हैं. हिमांशी खुराना को मिली धमकी ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि देश में सेलिब्रिटीज की सुरक्षा कितनी अहम हो गई है.
 

Featured Video Of The Day
Assam दौरे पर PM Modi, 5,450 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात, मोरान में देखेंगे एयर शो