हेमा मालिनी धर्मेंद्र को याद कर हुईं इमोशनल, गाया 33 साल पुराना दोनों का ये हिट गाना, वीडियो देख रो देंगे

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह फिल्म ‘तिरंगा’ का एक गाना गाते हुए नजर आ रही हैं. गाना गाने के दौरान वह धर्मेंद्र को याद करती दिखीं और काफी भावुक हो गईं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को याद कर गाया गाना, वीडियो वायरल

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह फिल्म ‘तिरंगा' का एक गाना गाते हुए नजर आ रही हैं. गाना गाने के दौरान वह धर्मेंद्र को याद करती दिखीं और काफी भावुक हो गईं. उनके चेहरे पर इमोशंस साफ नजर आए, जिसे देखकर फैंस भी भावुक हो गए. इस वीडियो को देखने के बाद फैन्स भी इमोशनल नजर आए और वीडियो पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी. गौरतलब है कि कुछ समय पहले बॉलीवुड के ही-मैन यानी धर्मेंद्र का निधन हो गया था. ऐसे में हेमा मालिनी अक्सर उन्हें तस्वीरों-वीडियो के जरिए अक्सर याद किया करती हैं.

हेमा और धर्मेंद्र की सुपरहिट जोड़ी

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक रही है. दोनों ने कई हिट फिल्मों में साथ काम किया और उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया. धीरे-धीरे यह रिश्ता असल जिंदगी में भी प्यार में बदल गया. काफी मुश्किलों और विवादों के बाद दोनों ने शादी की. 

यह भी पढ़ें: 82 साल की एक्ट्रेस ने किया धुरंधर 2 का रिव्यू, धर्मेंद्र, राजेश खन्ना, अमिताभ की हैं हीरोइन, रणवीर नहीं इन्हें बताया फिल्म का असली हीरो

Advertisement

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी 

हेमा मालिनी का करियर बेहद शानदार रहा है. उन्हें ‘ड्रीम गर्ल' के नाम से जाना जाता है. उन्होंने अपने समय में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं और अपनी खूबसूरती व अभिनय से लाखों दिल जीते. वहीं धर्मेंद्र भी बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रहे हैं, जिन्हें ‘ही-मैन' कहा जाता है. उन्होंने एक्शन और रोमांस दोनों तरह की फिल्मों में अपनी अलग पहचान बनाई. इस वायरल वीडियो में हेमा मालिनी का इमोशनल अंदाज एक बार फिर यह साबित करता है कि एक्ट्रेस आज भी धरम पाजी से बेइंतहा प्यार करती हैं और उन्हें याद करती हैं. 
 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Tel Aviv में मिसाइल गिरने से कितनी तबाही? Ground Report से समझें | Iran War News