सैयारा के आगे बॉबी देओल की ये फिल्म साबित हुई ब्लॉकबस्टर! दो दिन में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की अपने नाम, अब...

Hari Hara Veera Mallu Box Office Collection Day 2: सैयारा के शोर में बॉबी देओल और पवन कल्याण की हरि हर वीरा मल्लू 75 करोड़ का आंकड़ा दूसरे दिन वर्ल्डवाइड पार कर सकती है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Hari Hara Veera Mallu Box Office Collection Day 2: बॉबी देओल की फिल्म 50 करोड़ हुई पार
नई दिल्ली:

Hari Hara Veera Mallu Box Office Collection Day 2: अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर और मोहित सूरी द्वारा निर्देशित सैयारा को दर्शकों का प्यार आठवें दिन भी मिल रहा है. हालांकि इस फिल्म की चर्चा के बीच पवन कल्याण ने सिल्वर स्क्रीन पर हरि हर वीरा मल्लू के साथ वापसी की है, जिसमें बॉबी देओल भी अहम किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं. फिल्म ने जहां पहले दिन 44 करोड़ की ओपनिंग अपने नाम की तो वहीं अब दूसरे दिन भी हरि हर वीरा मल्लू का शोर बॉक्स ऑफिस पर सुनने को मिला है. 

हरि हर वीरा मल्लू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 | Hari Hara Veera Mallu Box Office Collection Day 2

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरूआती आंकड़ों के अनुसार, हरि हर वीरा मल्लू का कलेक्शन 8 करोड़ तक दूसरे दिन पहुंचा है, जिसके बाद भारत में फिल्म की कमाई 56.29 करोड़ हुआ है. वहीं पहले वीकेंड पर इस फिल्म की कमाई का आंकड़ा 100 करोड़ पार करने की उम्मीद है. जबकि फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 75 करोड़ तक पहुंच चुका है. हालांकि अभी फिल्म को बजट की कमाई वसूलने के लिए 300 करोड़ का आंकड़ा पार करना होगा. 

बता दें, हरि हर वीरा मल्लू एक पैन इंडिया फिल्म है, जिसमें पवन कल्याण और बॉबी देओल लीड रोल में नजर आ रहे हैं. इसके चलते साउथ और नॉर्थ की ऑडियंस का ध्यान फिल्म की ओर जा रहा है. हालांकि जेलर और कल्कि 2898एडी की तरह फिल्म का क्रेज देखने को नहीं मिला है. 

गौरतलब है कि पवन कल्याण की हरि हर वीरा मल्लू ने सबसे बड़ी ओपनिंग बॉक्स ऑफिस पर की है. वहीं इसी के साथ 40.50 करोड़ पहले दिन कमाई करने वाली वकील साहब को पवन कल्याण की फिल्म ने पीछे छोड़ दिया है. 

Advertisement

Featured Video Of The Day
CM Yogi की मां को गाली, डिबेट में डिफेंड करने लगे Anurag Bhadauria फिर जो हुआ... | Teen Ka Tarkash