टी20 वर्ल्ड कप के बीच हार्दिक पांड्या की जूता छुपाई का वीडियो वायरल, सालियों पर लुटाए थे पांच लाख रुपये

शिखर धवन की शादी और रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी की हलचल के बीच हार्दिक पंड्या की जयपुर ग्रैंड वेडिंग का जूता छुपाई वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने सालियों को 5 लाख रुपए देने की बात कही.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
हार्दिक पंड्या की पहली शादी का वीडियो वायरल
Social Media
नई दिल्ली:

भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन की शादी की खबरों के बीच सोशल मीडिया पर एक और शादी का वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है. ये वीडियो किसी और का नहीं बल्कि टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की ग्रैंड वेडिंग का है जो आज भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती है. हार्दिक पंड्या भले ही अपनी वाइफ नताशा को तलाक दे चुके हों, लेकिन उनकी शादी से जुड़ी कई यादें आज भी इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच लेती हैं और अब जूता छुपाई की रस्म वाला एक खास वीडियो तेजी से ट्रेंड कर रहा है.

जूता छुपाई में हार्दिक ने दिखाया दिल

शिखर धवन की शादी की खबरों के बीच हार्दिक पांड्या की शादी का एक पुराना वीडियो सामने आया है जो जयपुर में हुई उनकी ग्रैंड वेडिंग का बताया जा रहा है. इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जूता छुपाई की रस्म के दौरान हार्दिक की सालियां उनसे 1 लाख 1 रुपए की मांग करती हैं. लेकिन माहौल को मजेदार बनाते हुए हार्दिक कहते हैं कि एक लाख नहीं बल्कि 2 लाख और फिर सीधे 5 लाख 1 रुपए देने का वादा करते हैं. उनकी ये बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग चौंक जाते हैं और खुश भी हो जाते हैं. यही वजह है कि ये वीडियो एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गया है.

शिखर धवन की दूसरी शादी भी चर्चा में

दूसरी तरफ शिखर धवन ने हाल ही में दिल्ली में अपनी आयरिश गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ शादी की है. उनकी शादी में युजवेंद्र चहल, सुरेश रैना और रोहित शर्मा जैसे कई क्रिकेटर्स शामिल हुए. हालांकि हार्दिक पंड्या टी20 वर्ल्ड कप के चलते इस शादी का हिस्सा नहीं बन सके. बता दें कि शिखर धवन ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली आयशा मुखर्जी से शादी की थी. वहीं हार्दिक पंड्या ने सर्बियाई मॉडल और एक्ट्रेस नताशा से शादी की थी. उनका एक बेटा भी है. नताशा से तलाक के बाद हार्दिक पंड्या का नाम माहिका शर्मा के साथ जोड़ा जा रहा है और अटकलें लगाई जा रही हैं कि शिखर धवन की तरह वो भी जल्द ही दूसरी शादी कर सकते हैं.

Advertisement

Featured Video Of The Day
Assam Elections 2026: 'असम में अपराध कम हुआ'- NDTV Assam Conclave में बोले DGP Harmeet Singh