Lohri 2026: 'लोहड़ी दिया लख लख वधाईयां', अक्षय कुमार ने फैंस को दी शुभकामनाएं, हेमा मालिनी ने भी किया पोस्ट

Happy Lohri 2026 Wishes in Hindi: लोहड़ी के मौके पर सितारों ने दी फैन्स बधाई. जानें किस तरह लोहड़ी मना रहे हैं आपके चहेते सितारे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Happy Lohri 2026 Wishes: सितारों ने दी फैंस को लोहड़ी की शुभकामनाएं
नई दिल्ली:

Happy Lohri 2026: भारत कला और संस्कृति का देश हैं. यहां पर्व पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया जाता है. लोहड़ी भी ऐसा ही एक त्योहार है. बॉलीवुड सितारे भी इस त्योहार को पूरे जोश के साथ मनाते हैं. लोहड़ी एक फसल का त्योहार है, उत्तरायण, पोंगल, मकर संक्रांति और बिहू जैसे अन्य समारोहों के साथ मनाया जाता है. इस त्योहार पर अक्षय कुमार जैकी श्रॉफ जैसे लोकप्रिय सितारों ने  फैंस को शुभकामनाए दी है.

लोहड़ी पारंपरिक रूप से हिंदू और सिख लोग अलाव जलाकर, गाना गाकर, नाचकर और परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर मनाते हैं. यह पंजाबियों के लिए एक मुख्य त्योहार है, लेकिन हिमाचल प्रदेश और हरियाणा जैसे अन्य उत्तरी राज्य भी यह उत्सव मनाते हैं.  रात में बड़े अलाव के साथ लोहड़ी मनाने की परंपरा 1844 में शुरू हुई थी. इसे सबसे पहले शाही दरबार में मनाया गया था.

अक्षय कुमार ने फैंस को लोहड़ी की शुभकामनाएं दी है. उन्होंने लिखा, "सारेया नू लोहड़ी की लख लख बधाईयां "

इस खास मौके पर एक्टर जैकी श्रॉफ ने भी फैंस को शुभकामनाएं दी हैं. 

तोहड़ी पर्व पर अनिल कपूर ने अपने फैंस को विश करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया है. उन्होंने अपने इंस्टा स्टोरी में फैंस को लोहड़ी की शुभकामनाएं दी है. 

इसके साथ ही एक्टर विवेक ओबेरॉय ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर फैंस को लोहड़ी की शुभकामनाएं दी. उन्होंने लिखा, 'कहते हैं कि हर लौ कुछ कहती है. आज ये अग्नि, पुराने सभी चैप्टर को जला दे और आपके जीवन के नए अध्याय को रौशन करे'. 

हेमा मालिनी ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए फैंस को लोहड़ी की बधाई दी. उन्होंने लिखा, "इस महीने सभी त्योहारों की शुभकामनाएं. हम सब पहले भारतीय हैं और हमें हर त्योहार को साथ मानना चाहिए. भगवान हमारे प्यारे भारत को आशीर्वाद दें".

Advertisement
Featured Video Of The Day
Trump Tariff Breaking News: America ने भारत पर घटाया टैरिफ, PM Modi-Trump की बातचीत के बाद बड़ा ऐलान