राम चरण की पेद्दी से टक्कर, वरुण धवन की फिल्म ने चला 50% डिस्काउंट वाला दांव

वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है' 5 जून को रिलीज हो रही है. इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बढ़त दिलाने के लिए मेकर्स ने एक चाल चली है. देखना होगा कि इसका फायदा नजर आता है या नहीं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
'है जवानी तो इश्क होना है' मेकर्स ने निकाली कमाने की ट्रिक
Social Media
नई दिल्ली:

बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के बीच टक्कर कोई नई बात नहीं है लेकिन कभी-कभी मुकाबला सिर्फ कहानी, स्टारकास्ट या एडवांस बुकिंग तक सीमित नहीं रहता. कई बार दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने के लिए मेकर्स अलग तरह की स्ट्रैटजी भी अपनाते हैं. इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है. वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' रिलीज से पहले टिकटों पर खास ऑफर की वजह से चर्चा में आ गई है. फिल्म मेकर्स ने ओपनिंग डे के लिए टिकटों पर 50 प्रतिशत तक डिस्काउंट देने का फैसला किया है. दिलचस्प बात यह है कि फिल्म की रिलीज ऐसे समय पर हो रही है जब इसे राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' से सीधा मुकाबला करना है. ऐसे में दर्शकों की दिलचस्पी सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि दोनों की बॉक्स ऑफिस जंग में भी बढ़ गई है.

पहले दिन मिलेगा 50 फीसदी डिस्काउंट?

'है जवानी तो इश्क होना है' के लिए ओपनिंग डे पर टिकटों पर 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है. हालांकि हो सकता है कि यह ऑफर सीमित शर्तों के साथ उपलब्ध हो और कुछ सिनेमाघरों तक ही सीमित हो (यहां चेक करें डिस्काउंट). मेकर्स का सीधा मकसद है रिलीज के पहले दिन ज्यादा से ज्यादा दर्शकों को थिएटर तक लाना. हाल के सालों में कई फिल्मों ने टिकट ऑफर, कॉम्बो स्कीम और डिस्काउंट कैंपेन का सहारा लिया है.

राम चरण की 'पेद्दी' से सीधा मुकाबला

5 जून को रिलीज हो रही 'है जवानी तो इश्क होना है' का सामना राम चरण की पैन-इंडिया फिल्म 'पेद्दी' से होगा. 'पेद्दी' इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में गिनी जा रही है. फिल्म के डायरेक्टर बुची बाबू सना हैं. इसमें जान्हवी कपूर, शिव राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु शर्मा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह की एक बड़ी वजह इसका स्केल भी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह एक स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म है जिसकी कहानी ग्रामीण बैकग्राउंड से जुड़ी है. फिल्म के लिए राम चरण ने खास ट्रेनिंग भी ली थी. 

राम चरण का डांस स्टेप बना ट्रेंड

'पेद्दी' को लेकर सोशल मीडिया पर पहले से ही अच्छी खासी चर्चा हो रही है. फिल्म के एक गाने में क्रिकेट बैट के साथ राम चरण का अनोखा डांस स्टेप काफी वायरल हुआ था. इंस्टाग्राम और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस स्टेप की नकल करते हुए हजारों रील्स और वीडियो बनाए गए. देखते ही देखते यह एक ट्रेंड बन गया और फिल्म को रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा मिल गई. ये भी एक वजह है कि राम चरण के फैन्स को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है.

डेविड धवन और वरुण धवन की जोड़ी पर नजर

दूसरी तरफ 'है जवानी तो इश्क होना है' के साथ डेविड धवन एक बार फिर अपने पसंदीदा कॉमेडी और फैमिली एंटरटेनर जॉनर में लौट रहे हैं. फिल्म में वरुण धवन के अलावा पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. डेविड धवन और वरुण धवन की जोड़ी पहले भी कई सफल फिल्मों में साथ काम कर चुकी है. यही वजह है कि फिल्म को लेकर फैन्स के बीच अच्छी खासी एक्साइटेड है. ट्रेड सर्किल में भी माना जा रहा है कि फिल्म का लक्ष्य फैमिली ऑडियंस और मास एंटरटेनमेंट पसंद करने वाले दर्शक हैं.

आखिर किसे मिलेगा फायदा?

दिलचस्प बात यह है कि दोनों फिल्मों का जॉनर एक-दूसरे से काफी अलग है. 'पेद्दी' जहां बड़े कैनवस पर बनी स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म है, वहीं 'है जवानी तो इश्क होना है' कॉमेडी और एंटरटेनमेंट फिल्म है. ऐसे में दोनों फिल्मों का दर्शक वर्ग भी काफी हद तक अलग माना जा रहा है. फिलहाल टिकट डिस्काउंट की खबर ने 'है जवानी तो इश्क होना है' को चर्चाओं जरूर दिला दी है. अब देखना दिलचस्प होगा कि ओपनिंग डे पर दर्शक किस फिल्म को ज्यादा पसंद करते हैं और क्या आधी कीमत वाले टिकट बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ा फर्क पैदा कर पाते हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: आमिर खान तीसरी बार बनेंगे दूल्हा, 5 जुलाई को गौरी से करेंगे शादी, पढ़ें डिटेल्स

Featured Video Of The Day
उदयपुर में IMA अध्यक्ष को मारा, कपड़े फाड़ डाले
Topics mentioned in this article