सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई से मिलने पहुंचे गुरदास मान, माता-पिता को दी बधाई

रविवार, 17 मार्च को, सिद्धू मूसेवाला के पिता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने बेटे के जन्म की ऑफीशियल अनाउंसमेंट की.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता को बधाई देने पहुंचे गुरदास मान
नई दिल्ली:

सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता की जिंदगी में रविवार 17 मार्च की सुबह बेहद खास थी. सिद्धू की मां ने दूसरे बेटे को जन्म दिया. इस बच्चे के आने की अनाउंसमेंट दिवंगत सिंगर पिता बलकौर सिंह ने की थी. इस खबर से सिद्धू मूसेवाला के फैन्स में खुशी की लहर दौड़ गई. दूसरी तरफ पॉपुलर पंजाबी सिंगर गुरदास मान भी माता-पिता को हार्दिक बधाई देने के लिए मूसेवाला के परिवार से मिले. अपनी इस विजिट के दौरान लीजेंड्री सिंगर ने मीडिया से भी बात की और इसे बेहद खुशी से भरा एक खास दिन बताया. उन्होंने माता-पिता और नवजात बच्चे को शुभकामनाएं भी दीं.

उन्होंने कहा, "आज खुशी से भरा एक खास दिन है. परिवार बहुत खुश है. सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता इस बच्चे के साथ सुख से रहें. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि माता-पिता और बच्चे हमेशा स्वस्थ रहें. सिद्धू के फैन्स भी आज बहुत खुश हैं."

सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने बेटे का स्वागत किया

रविवार, 17 मार्च को, सिद्धू मूसेवाला के पिता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने बेटे के जन्म की ऑफीशियल अनाउंसमेंट की. शेयर की गई तस्वीर में उन्हें नवजात शिशु को गोद में लिए हुए देखा जा सकता है और बैग्राउंड में दिवंगत गायक की तस्वीर है. टेबल के सामने केक भी रखा गया है.

पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने पंजाबी में कैप्शन में लिखा जिसका मतलब है, "शुभदीप से प्यार करने वाली लाखों आत्माओं के आशीर्वाद से, सर्वशक्तिमान ने शुभ के छोटे भाई को हमारी गोद में डाल दिया है. वाहेगुरु के आशीर्वाद से परिवार स्वस्थ है और सभी शुभचिंतकों के अपार प्यार के लिए उनका आभारी है."

Advertisement
Featured Video Of The Day
Washington Hotel Firing: Donald Trump पर हमला, किस बात का बदला? | NDTV India | USA