Grammy Awards 2026: भारत के सितारों ने बढाई ग्रैमी की चमक, इन तीन पर टिकी देशभर की निगाहें

Grammy 2026: ग्रैमी 2026 में इस बार एक या दो नहीं बल्कि तीन सितारों ने अपनी चमक बिखेरी है. देखना होगा कि इस नॉमिनेशन तक का मुकाम हासिल करने के बाद कौन इस साल खिताब जीतकर भारत का नाम रौशन करता है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Grammy Awards 2026: भारतीय सितारों ने बढ़ाई चमक
Social Media
नई दिल्ली:

भारत ने ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 में एक बार फिर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है. 68वें  ग्रैमी अवॉर्ड्स, 1 फरवरी 2026 को लॉस एंजिल्स के क्रिप्टो.कॉम एरिना में होने जा रहे हैं. भारतीय शास्त्रीय, फ्यूजन और कंटेम्परेरी संगीत को वैश्विक स्तर पर पसंद किया जा रहा है और कई भारतीय कलाकारों ने अलग-अलग कैटेगरी में नॉमिनेशन हासिल किए हैं.

अनुष्का शंकर

सितार वादक अनुष्का शंकर ने इस बार दो नॉमिनेशन मिले हैं. उनके सहयोगी ईपी Chapter III: We Return to Light (अलम खान और सरथी कोरवार के साथ) को Best Global Music Album में नॉमिनेट किया गया है. वहीं ट्रैक Daybreak Best Global Music Performance कैटेगरी में जगह बना चुका है.

शक्ति

पॉपुलर इंडो-जैज फ्यूजन बैंड शक्ति (जिसमें शंकर महादेवन, जॉन मैक्लॉफ्लिन समेत अन्य शामिल हैं) ने अपने एल्बम Mind Explosion के लिए दो नॉमिनेशन हासिल किए हैं. यह एल्बम Best Global Music Album में कॉम्पिटीशन कर रहा है, जबकि लाइव ट्रैक Sherni's Dream (Live) Best Global Music Performance में नॉमिनेटेड है.

चारु सूरी

इंडो-अमेरिकी जैज कंपोजर और पियानिस्ट चारु सूरी को उनकी एल्बम Shayan के लिए पहली बार ग्रैमी नॉमिनेशन मिला है. यह Best Contemporary Instrumental Album कैटेगरी में शामिल है. वे सिद्धांत भाटिया के Sounds of Kumbha एल्बम में प्रोड्यूसर के रूप में भी योगदान के लिए Best Global Music Album नॉमिनेशन में हैं.

कब और कहां देख सकते हैं ग्रैमी अवॉर्ड्स

ग्रैमी अवॉर्ड्स 1 फरवरी 2026 को रात 8:00 बजे से 11:30 बजे तक ET (अमेरिका) में लाइव होंगे. भारत में इसे 2 फरवरी 2026 को सुबह 6:30 बजे से JioHotstar और Star Movies पर लाइव स्ट्रीम/देखा जा सकता है.

Featured Video Of The Day
Rohit Shetty House Firing Case: Bollywood में दहशत! रोहित शेट्टी के घर फायरिंग, 5 आरोपी पकड़े गए