जब गोविंदा ने मुकेश खन्ना को बताया क्यों ठुकराई दुनिया की सबसे कमाऊ फिल्म, जवाब सुनकर कहेंगे 'चीची हद करदी आपने'

गोविंदा का एक वीडियो सोसशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में वह मुकेश खन्ना से बातचीत में यह जानकारी देते दिख रहे हैं कि उन्होंने दुनिया की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी क्यों ठुकराई थी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
गोविंदा का चौंकाने वाला खुलासा, क्यों रिजेक्ट की थी अवतार
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को लेकर आपने एक मीम देखा होगा. इस मीम में वो नीले रंग के अवतार में नजर आते हैं फिल्म अवतार के लिए शूट करते हुए. ऐसा लगता है कि गोविंदा ही अवतार के लिए बने थे और ये भी कहा जाता है कि गोविंदा ने खुद दावा किया था कि अवतार उन्हें ऑफर की गई थी लेकिन उन्होंने ऑफर ठुकरा दिया. आज हम आपको वही वीडियो दिखाने जा रहे हैं जिसमें गोविंदा ये दावा करते नजर आ रहे हैं कि अवतार असल में उन्हें ऑफर हुई थी लेकिन उन्हें एक बात पसंद नहीं आई और इस कहानी और प्रोजेक्ट को रिजेक्ट कर दिया. गोविंदा ने ये खुलासा मुकेश खन्ना से बातचीत में किया था. 

मुकेश खन्ना से क्या बोले थे गोविंदा ?

वीडियो में आप देखेंगे गोविंदा कहते हैं, मैं लंदन में शूटिंग कर रहा था और मैंने उन्हें देखा. उन्होंने कहा ओह गॉड गोविंदा. मेरे साथ जो थे उन्होंने कहा ये जेम्स कैमरून हैं इनके साथ एक पिक्चर कर ले तू. उन्होंने हमें डिनर पर बुलाया कि डिस्कस वगैरह करेंगे. वो टाइटल है फिल्म का अवतार...मैंने ही दिया है. मैंने राजेश खन्ना जी को देखा था फिल्म में उनका हाथ कट जाता है. मुझे लगा अच्छा आदमी है पता नहीं ऐसा रोल कैसे कर लिया. चलो कर लिया तो ठीक है तो मैंने कहा सेकेंड टाइम बनेगी ये पिक्चर. उन्होंने कहा मेरा हूरो लंगड़ा है. मैंने कहा लगड़ा? गोविंदा? मुझे नहीं करनी आपकी पिक्चर. उन्होंने कहा हम आपको 18 करोड़ का ऑफर दे रहे हैं. मैंने कहा मुझे नहीं चाहिए आपके 18 करोड़. उन्होंने कहा आपको बस 410 दिन शूटिंग करनी होगी. मैंने कहा अगर मैं अपने शरीर पर पेंट करूंगा तो अस्पताल पहुंच जाउंगा.

वायरल मीम का सच आया सामने

गोविंदा के इस दावे को लेकर सोशल मीडिया पर काफी मजाक उड़ा था. यहां तक कि सुनीता आहूजा भी कह चुकी हैं कि वे इस बारे में कुछ नहीं जानतीं कि ये कब हुआ लेकिन गोविंदा ये बात भूले नहीं हैं और ये पूरा किस्सा आपके सामने है. गोविंदा के वर्कफ्रंट पर बात करें तो उन्हें आखिरी बार 2019 में फिल्म रंगीला राजा में देखा गया था. अभी ऐसा लग रहा है कि वह किसी प्रोजेक्ट की तैयारी में हैं लेकिन उन्होंने कोई डिटेल या जानकारी शेयर नहीं की है.

Featured Video Of The Day
Israel Hezbollah War: हथियार डिपो, सैन्य इमारतें तबाह, इजरायल का लेबनान पर हमला | Israel Lebanon War