गोविंदा को बॉलीवुड का नंबर वन हीरो कहा जाता है. हीरो नंबर 1 से लेकर कुली नंबर वन तक उन्होंने ढेरों हिट फिल्में दी हैं और बॉलीवुड में अपना बड़ा नाम बनाया. गोविंदा के बाद अब उनके बच्चे भी उनके नक्शे कदम पर चल रहे है. गोविंदा की बेटी टीना आहूजा भी एक एक्ट्रेस हैं. टीना कॉस्ट्यूम डिजाइनर भी हैं. वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी फैशनेबल फोटोज शेयर कर लोगों को इंस्पायर करती हैं. खूबसूरती में भी गोविंदा की बेटी का कोई जवाब नहीं है. वह मां सुनीता आहूजा की तरह खूबसूरत दिखती हैं.
टीना आहूजा का जन्म 16 जुलाई 1989 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था. बचपन से ही टीना को सिनेमा से भरे माहौल में पलने-बढ़ने का फायदा मिला, फिर भी उन्होंने सिर्फ परिवार की शोहरत के सहारे चलने के बजाय अपना अलग रास्ता चुनने का फैसला किया.
टीना ने 2015 की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'सेकंड हैंड हस्बैंड' से बॉलीवुड में डेब्यू किया, जिसमें उन्होंने गुरप्रीत का किरदार निभाया था. फिल्म में गिप्पी ग्रेवाल और धर्मेंद्र भी नजर आए थे. उन्होंने एक्टिंग और स्टाइलिंग की ट्रेनिंग भी ली है.
अपने डेब्यू से पहले, टीना ने फैशन डिजाइनिंग और एक्टिंग की पढ़ाई की. उन्होंने किशोर नमित कपूर इंस्टीट्यूट जैसे संस्थानों में ट्रेनिंग ली और लंदन में फिल्म-स्टडी भी की.
टीना आहूजा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह फैशन, ट्रैवल और फैमिली की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं.
जब गोविंदा को गोली लगी थी उस वक्त वह परिवार के साथ ढाल की तरह खड़ी थीं. इससे लोगों के बीच एक सहारा देने वाली बेटी के तौर पर उनकी भूमिका और भी ज्यादा उभरकर सामने आई है.
टीना अपनी मां सुनीता आहूजा के साथ अलग घर में रहती है. सुनिता आहूजा ने खुद ही इस बात का खुलासा किया था कि वह अपनी बेटी के साथ अलग घर में रहती हैं, हालांकि परिवार में किसी तरह का अलगाव नहीं है.