अक्षय-अक्षरा के Ghis Ghis Ghis Song की पहली झलक रिलीज, 'वेलकम टू द जंगल' फैन्स बोले- कितना चीप बनोगे अक्षय सर

Ghis Ghis Ghis Song: अक्षय कुमार और अक्षरा सिंह के सॉन्ग घिस घिस घिस की पहली झलक रिलीज हो गई है. ये वेलकम टू द जंगल फिल्म का गाना है. जाने फैन्स क्या कह रहे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Ghis Ghis Ghis Song: अक्षय कुमार और अक्षरा सिंह के गाने पर फैन्स का रिएक्शन
नई दिल्ली:

काफी लंबे सय से चल रही तमाम चर्चाओं और अफवाहों पर विराम लगाते हुए अभिनेत्री अक्षरा सिंह और अभिनेता अक्षय कुमार के नए गाने 'घिस घिस घिस' की पहली झलक रिलीज हो गई है. यह गाना अक्षय की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का हिस्सा है. अक्षय कुमार ने इस गाने की पहली झलक शेयर करते हुए लिखा है, 'अगर आपकी जिंदगी थोड़ी ज्यादा ही घिस रही है तो यही समय है कि आप घिस घिस घिस वाइब पर स्विच हो जाएंगे. वेलकम टू द जंगल 26 जून, 2026 को सभी सिनेमाघरों मे रिलीज हो रही है.'

वेलकम टू द जंगल के घिस घिस घिस सॉन्ग में अक्षय कुमार और अक्षरा सिंह दोनों ही काफी अनोखे और मजेदार अंदाज में थिरकते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं, अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने लिखा, 'फटेगा स्पीकर और ब्रेक होगा पूरा डांस फ्लोर. 'घिस घिस घिस' आज ही रिलीज होगा.

अक्षय कुमार की इस पोस्ट पर फैन्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. एक कमेंट आया है कि फायर मोड ऑन. थिएटर फटेगा यूपी बिहार दिल्ली वालों से. एक ने लिखा कि अब सिर्फ़ कपड़े नहीं…वाइब्ल भी घिस-घिस के चमकेंगी. फैन्स जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक ने कहा है कि बवाल सॉन्ग है. डांस और एक्सप्रेशन कमाल है. एक और फैन ने भी दिल की बात लिखी है और कहा है कि मजा आ गया सर वीडियो देखकर. आपका एनर्जी लेवल तो कमाल ही है.

Advertisement

लेकिन कुछ ऐसे भी लोग हैं जिन्होंने अक्षय कुमार की इस पोस्ट पर गाने को क्रिंज ही बता डाला है. एक ने इसकी आलोचना करते हुए लिखा है कि कितना चीप बनोगे आप अक्षय सर. इतने घटिया एक्टर कैसे हो गए आप. एक कमेंट आया है कि बकवास सॉन्ग, बॉलीवुड में लाके भोजपुरी सॉन्ग भी बेकार कर दो. एक शख्स ने लिखा है कि बॉलीवुड में भोजपुरी सॉन्ग मत बजाओ. आपने कितना क्रिंज सॉन्ग बनाया है.

बात करें अक्षरा सिंह की तो वो भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार हैं. उन्होंने एक्टिंग से ले सिंगिंग तक सभी क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है. ऐसे में अक्षय की फिल्म के गाने में अक्षरा का होना उनके करियर और इंडस्ट्री के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है. अक्षय की इस मोस्ट अवेटेड कॉमेडी-एक्शन फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म 30 से ज्यादा एक्टर हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
मनाली जाने से पहले देख लें ये वीडियो, कहीं रास्ते में ही न बीत जाए पूरी छुट्टियां
Topics mentioned in this article