गदर 2 की सकीना है बैचलर ऑफ आर्ट्स इन इकोनॉमिक्स में गोल्ड मैडलिस्ट, नेटवर्थ के मामले में सनी देओल को भी अमीषा पटेल ने छोड़ा पीछे

जब भी बॉलीवुड की एक्ट्रेसेज की एजुकेशन की बात की जाएगी अमीषा पटेल का नाम उस लिस्ट में जरूर लिया जाएगा. एक्ट्रेस की एजुकेशन के बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पढ़ाई में भी टॉपर रह चुकी हैं अमीषा पटेल
नई दिल्ली:

‘गदर' 2 की सकीना एक्ट्रेस अमीषा पटेल अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती हैं. हॉटनेस के मामले में भी अमीषा बड़ी-बड़ी टॉप एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं. 50 साल में भी एक्ट्रेस ने खुद को इतना गजब मेंटेन किया हुआ है कि यंग एक्ट्रेस भी शरमा जाएं. इतना ही नहीं अमीषा का नाम बॉलीवुड की सबसे पढ़ी लिखी एक्ट्रेसेज में शुमार किया जाता है. आपको ये जानकर हैरानी होगी कि एक्ट्रेस सिर्फ इंडिया में ही नहीं बल्कि विदेश में भी पढ़ी हैं. चलिए हम आपको बताते हैं अमीषा की एजुकेशन डिटेल.

अमीषा पटेल हैं पढ़ाई में अव्वल

अमीषा पटेल का जन्म मुंबई में हुआ है और उनकी स्कूलिंग भी मुंबई में ही हुई है. एक्ट्रेस ने कैथेड्रल और जॉन कॉनन स्कूल से पढ़ाई की है. इसके बाद वो आगे की पढ़ाई करने USA चली गईं. यहां उन्होंने टफ्ट्स यूनिवर्सिटी (Tufts University (USA) से पढ़ाई की. इसके अलावा एक्ट्रेस ने बायो-जैनेटिक में इंजीनियरिंग की है. अमीषा बैचलर ऑफ आर्ट्स इन इकोनॉमिक्स में गोल्ड मैडलिस्ट हैंं. पढ़ाई के अलावा किसी स्किल की बात करें तो एक्ट्रेस एक ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर हैं.

ये भी पढ़ें- 42 की एक्ट्रेस को दिल दे बैठा था ये सुपरस्टार, 4 बच्चों से मांगी थी शादी की इजाजत, कहा- मुझे पता है कि तुम उनसे उतना प्यार नहीं कर सकते

अमीषा पटेल का फिल्मी सफर

अमीषा ने साल 2000 में ‘कहो ना प्यार है' से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था. इस फिल्म के बाद मानो लोग अमीषा पटेल के दीवाने हो गए. इसके बाद एक्ट्रेस ने सनी देओल के साथ 'गदर एक प्रेम कथा' में गदर मचाया और अमीषा की पॉपुलैरिटी नेक्स्ट लेवल पहुंच गई. हालांकि इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस की जिंदगी में डाउनफॉल आया और उनकी फिल्में हमराज, जलवा, क्या यही प्यार है, आप मुझे अच्छे लगने लगे, हमको तुमसे प्यार है कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं और एक्ट्रेस पर्दे से थोड़ा दूर हो गईं. हालांकि 2023 में अमीषा ने ‘गदर 2' से फिर से कमबैक किया.

Advertisement

नेटवर्थ के मामले में सनी देओल भी रह गए अमीषा पटेल से पीछे

खबरों की मानें तो इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस ने 50 लाख रुपए चार्ज किए थे. नेटवर्थ की बात करें तो अमीषा 280 करोड़ की मालकिन हैं. इसके अलावा एक्ट्रेस की पास कई लग्जरी गाड़िया हैं जैसे रेंज रोवर स्पोर्ट, मर्सिडीज बेंज एक क्लास, बीएमडब्लू 5 सीरीज. जबकि सनी देओल की 130 से 180 करोड़ के बीच नेटवर्थ बताया गया है.

ये भी पढ़ें- पापा थे हिट की गारंटी, बेटा बना फ्लॉप का बादशाह, रिजेक्ट की फिल्में बनीं ब्लॉकबस्टर, आज है बॉलीवुड से गुमनाम

Advertisement

Featured Video Of The Day
US-Israel-Iran War: 'Pakistan आ सकता हूं..' America-Iran वार्ता से पहले Trump का बड़ा बयान | NDTV
Topics mentioned in this article