हॉलीवुड की दुनिया में एक ऐसी एक्ट्रेस है जिसने ना सिर्फ चार ऑस्कर (Oscar 2026) जीतकर इतिहास रचा, बल्कि अपनी स्वतंत्रता और बेबाकी से पूरी इंडस्ट्री को चुनौती दी. इस एक्ट्रेस का नाम है कैथरीन हेपबर्न (Katharine Hepburn). जिन्हें अमेरिकन फिल्म इंस्टीट्यूट ने क्लासिक हॉलीवुड की सबसे बड़ी फीमेल स्टार चुना. कैथरीन हेपबर्न की कहानी संघर्ष, प्यार और सफलता से भरी है. 'अगर आप सभी नियम मानते हैं, तो सारा मजा मिस कर देते हैं.' हेपबर्न की ये मशहूर लाइन उनकी जिंदगी का सार है. आइए जानते हैं उनकी जीवन यात्रा के कुछ मजेदार किस्से.
यह भी पढ़ें: 67 साल पुरानी फिल्म ने स्टूडियो को दिवालिया होने से बचाया, प्रोड्यूसर की शूटिंग के दौरान मौत, 11 ऑस्कर जीत रचा इतिहास
बर्फीले पानी से नहाने से गोल्फ चैंपियनशिप तक
कैथरीन ह्यूटन हेपबर्न का जन्म 12 मई 1907 को कनेक्टिकट के हार्टफोर्ड में प्रोग्रेसिव परिवार में हुआ. उनके पिता डॉक्टर थॉमस हेपबर्न और मां कैथरीन मार्था महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई में सक्रिय थीं. हेपबर्न बचपन से ही टॉम बॉय थीं, खुद को ‘जिमी' कहतीं, बाल छोटे रखतीं और लड़कों वाले खेल खेलती थीं. वे रोजाना लॉन्ग आईलैंड साउंड में तैरतीं और बर्फीले ठंडे पानी से नहातीं, उनका मानना था कि 'जितनी कड़वी दवा, उतना फायदा.'
ऑस्कर क्वीन कहलाती हैं कैथेरीन हेपबर्न
गोल्फ उनका पैशन था. लेकिन जीवन में दुख भी कम ना था. 13 साल की उम्र में उन्होंने अपने भाई टॉम को फांसी पर लटका पाया. इस घटना ने उन्हें गहरा सदमा दिया, और सालों तक उन्होंने अपना जन्मदिन टॉम के जन्मदिन पर मनाया. कॉलेज से 1928 में इतिहास और दर्शन की डिग्री ली, जहां उन्हें थिएटर का शौक लगा.
यह भी पढ़ें: 16 मिनट के रोल के लिए बेस्ट एक्टर का ऑस्कर जीत ले गया था ये एक्टर, ऐसा विलेन जिसके आगे फीके लगे मोगैंबो-शाकाल
करियर की शुरुआत: फायरिंग से स्टारडम तक की जंग
ग्रेजुएशन के बाद हेपबर्न ने बाल्टीमोर थिएटर जॉइन किया, लेकिन शुरुआती भूमिकाओं में कई बार फायर हुईं. 1928 में ब्रॉडवे डेब्यू दीस डेज फ्लॉप रहा. 1928 में ही लुडलो ओगडेन स्मिथ से शादी की, लेकिन 1934 में तलाक. ब्रेकथ्रू आया 1932 के प्ले द वॉरियर्स हज्बैंड से, जहां उनकी परफॉर्मेंस ने हॉलीवुड का ध्यान खींचा.
1932 में फिल्म डेब्यू 'ए बिल ऑफ डिवोर्समेंट' से. 1933 में मॉर्निंग ग्लोरी के लिए पहला ऑस्कर मिला. लेकिन असफलताएं आईं और फिल्में फ्लॉप होने लगीं. यही नहीं, उन्हें 1938 में ‘बॉक्स ऑफिस पॉइजन' का टैग मिला. हेपबर्न ने हार नहीं मानी. उन्होंने द फिलोडल्फिया स्टोरी (1940) से शानदार कमबैक किया.
कैथेरीन हेपबर्न ने जीते हैं चार ऑस्कर
स्पेंसर ट्रेसी के साथ प्यार: 26 साल की अनकही कहानी
1942 की फिल्म 'वूमन ऑफ द ईयर' में स्पेंसर ट्रेसी से मिलीं. दोनों ने 9 फिल्में साथ कीं, और 26 साल तक रिश्ता निभाया, लेकिन ट्रेसी शादीशुदा थे, इसलिए कभी शादी नहीं हुई. हेपबर्न ने उनकी अल्कोहल समस्या और बीमारी में देखभाल की, लेकिन उनकी मौत पर अंतिम संस्कार में नहीं गईं. कहा जाता है कि उन्होंने स्पेंसर के परिवार का सम्मान करते हुए ये कदम उठाया था.
ऑस्कर में रिकॉर्ड: चार जीत, 12 नॉमिनेशन
हेपबर्न ने चार बेस्ट एक्ट्रेस ऑस्कर जीते जो आज भी रिकॉर्ड है. उनके पहले और आखिरी ऑस्कर के बीच 48 साल का गैप रहा.
- 1933: मॉर्निंग ग्लोरी
- 1967: गेस व्हूज कमिंग टू डिनर
- 1968: द लॉयन इन विंटर
- 1981: ऑन गोल्डन पॉन्ड (74 साल की उम्र में चौथा ऑस्कर)