क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह पर FIR, महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक डायलॉग पर हुआ बवाल

शिकायत 12 मई को दर्ज कराई गई थी. FIR गुरुवार को चंडीगढ़ के सेक्टर 36 थाने में दर्ज हुई. पंजाब महिला आयोग ने भी पंजाब पुलिस को इसकी गंभीर जांच के निर्देश दिए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
लुक्खे फिल्म के डायलॉग पर विवाद
Social Media
नई दिल्ली:

प्राइम वीडियो पर आई लुक्खे नाम की एक वेब सीरीज के आपत्तिजनक डायलॉग की वजह से मुसबीत में फंसे योगराज सिंह. इस डायलॉग की वजह से उनके खिलाफ FIR दर्ज हुई है और उनसे माफी मांगने को कहा गया है. जी हां  पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता और एक्टर योगराज सिंह एक वेब सीरीज के डायलॉग की वजह से विवादों में घिर गए हैं. चंडीगढ़ पुलिस ने उनके खिलाफ महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले आपत्तिजनक बयान को लेकर एफआईआर दर्ज कर ली है. यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो क्लिप की वजह चर्चा में आया और इसके बाद जो हुआ वो सामने है.

योगराज सिंह को मांगनी होगी माफी

वायरल वीडियो क्लिप वेब सीरीज लुक्खे का है. वीडियो में योगराज सिंह महिलाओं के बारे में अश्लील और अपमानजनक टिप्पणी करते दिख रहे हैं.  इसमें उन्होंने कहा, “जनानी दिन में चूल्हे पे, रात को…” . इसी डायलॉग पर अब बवाल शुरू हो गया है. दो वकीलों उज्ज्वल भसीन और जतिन वर्मा ने इस क्लिप के आधार पर शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने इसे महिलाओं के अधिकारों और सम्मान का उल्लंघन बताया और एसएसपी से तुरंत कार्रवाई की मांग की.

बता दें कि ये शिकायत 12 मई को दर्ज कराई गई थी. FIR गुरुवार को चंडीगढ़ के सेक्टर 36 थाने में दर्ज हुई. पंजाब महिला आयोग ने भी पंजाब पुलिस को इसकी गंभीर जांच के निर्देश दिए हैं. जिस विवादित डायलॉग पर ये बखेड़ा खड़ा हुआ है वह वेब सीरीज 8 मई 2026 को रिलीज हुई है. इसे बाद में वेब सीरीज से हटा लिया गया. शिकायतकर्ताओं का कहना है कि 17 सेकंड के इस वीडियो में महिलाओं के प्रति घृणा फैलाने वाली भाषा का इस्तेमाल किया गया. यह समाज पर गलत असर डालता है.

यह भी पढ़ें: रजनीकांत की फिल्म के सेट पर हादसा, करंट लगने से गई आर्ट 28 साल के कार्तिकेन की जान

Advertisement
Featured Video Of The Day
काफिला कम करने के बाद सीएम भजनलाल शर्मा की नई पहल